फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   operator says gulmarg cable car accident is aco of god

गुलमर्ग रोपवे हादसे में ठेकेदार ने कहा, मैं नहीं 'भगवान' हैं हादसे का जिम्मेदार

Tue, 27 Jun 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Jun 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
operator says gulmarg cable car accident is aco of god
फाइल फोटो - फोटो : NDTV

पर्यटक स्थल गुलमर्ग में रोपवे हादसे केबल कार के सर्विस ठेकेदार ने अजीबो-गरीब बयान दिया है। उन्होंने इस हादसे के लिए भगवान को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला ने केबल कार के 'सर्विस सिस्टम' को हादसे की वजह बताया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में रविवार को एक केबल कार में से गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों के अलावा गाइड और तीन कश्मीरियों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


ठेकेदार ने इस हादसे के लिए 'भगवान को जिम्मेदार ठहराया है और साथ ही पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला के लगाए गए आरोप का खंडन किया है। उमर ने केबल कार के 'स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर' की अनदेखी करने को हादसे की वजह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर रियाज अहमद ने कहा कि केबल कार में एक 'स्वचालित सेफ्टी सिस्टम' होता है जिसे तेज हवाओं के चलते में नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

बताया जा रहा है कि हवा के रुख बदलने से एक पेड़ टूट गया जो हवा में उड़ता हुआ सीधा केबल कार से जा टकराया। वहीं, तारों के संतुलन खोने से केबल कार पलट गई और उसमें सवार सभी लोग शीशा टूटने से सैंकड़ों मीटर की ऊंचाई से सीधे नीचे स्काई रिसोर्ट पर जा गिरे।

गंडोला लिफ्ट दुनिया की सबसे उंची केबल कार है जिसकी ऊंचाई लगभग 4,100 मीटर है। इस केबल कार से बर्फीले हिमालय की विशाल झलक दिखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed