फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Pakistan Attacks Know About Indian Air Defence System S400 Sudarshan Chakra Akash Prithvi Missiles

India Pakistan Tension: भारत के शस्त्रों से पाकिस्तान पस्त; जानिए उन हथियारों को जो ढाल बने और विध्वंस भी किया

Fri, 09 May 2025 02:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 09 May 2025 02:17 PM IST
सार

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर व सियालकोट समेत सात शहरों पर एकसाथ हमला किया।

विज्ञापन
India Pakistan Attacks Know About Indian Air Defence System S400 Sudarshan Chakra Akash Prithvi Missiles
भारतीय हथियारों की ताकत - फोटो : Amar Ujala
loader

विस्तार

'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। भारतीय सेनाओं ने अपने शक्तिशाली सुरक्षा कवचों से सभी नापाक मंसूबों को ढेर कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर व सियालकोट समेत सात शहरों पर एकसाथ जवाबी कार्रवाई की। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर मिसाइलें दागकर तनाव बढ़ाने की कोशिश की। हर मिसाइल को बेअसर कर दिया गया। एस-400 मिसाइल सिस्टम, बराक-8 मिसाइल, आकाश मिसाइल और डीआरडीओ की ड्रोन रोधी तकनीकों का इस्तेमाल पाकिस्तान के हमले को विफल करने के लिए किया गया। भारत ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तान के प्रयासों का तेजी और सटीकता से जवाब दिया। पाकिस्तानी हमले के लिए भारत की तीव्र, समन्वित प्रतिक्रिया ने भारतीय वायु रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र की ताकत साबित कर दी।

विज्ञापन

एस-400 मिसाइल सिस्टम
भारतीय वायुसेना ने बुधवार रात भारत की तरफ आ रहे टारगेट्स को वायु रक्षा प्रणाली 'एस-400 सुदर्शन चक्र मिसाइल सिस्टम' से निशाना बनाया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, एस-400 से सफलतापूर्वक सभी टारगेट्स को तबाह कर दिया गया। वहीं भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हार्पी ड्रोन्स से पाकिस्तान के वायु सुरक्षा प्रणाली को निशाना बनाया और लाहौर स्थित रडार सिस्टम को तबाह कर दिया। 

एस-400 वायु रक्षा प्रणाली उपकरणों का एक नेटवर्क है, जिसे हवाई खतरों से निपटने के लिए किसी विशिष्ट क्षेत्र में तैनात किया जाता है। यह दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोन्स को हवा में ही निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भारतीय वायुसेना के सबसे ताकतवर हथियारों में से एक माना जाता है। यह किसी भी संभावित खतरे को हवा में ही तबाह करने में सक्षम है। एस-400 मिसाइल सिस्टम को चीन और पाकिस्तान के खतरे को ध्यान में रखकर तैनात किया गया है।







विज्ञापन

क्या है हारोप ड्रोन?
हार्पी या हारोप ड्रोन इस्राइल द्वारा निर्मित मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) है, जिसे इस्राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने विकसित किया है। यह एक लॉइटरिंग म्युनिशन है। जिसे मुख्य रूप से दुश्मन के रडार सिस्टम और हवाई रक्षा प्रणालियों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ड्रोन निगरानी और सटीक हमले दोनों में सक्षम है, जो इसे सैन्य अभियानों में एक प्रभावी हथियार बनाता है। हार्पी ड्रोन का फायर एंड फॉरगेट मिसाइल भी कहा जाता है। क्योंकि हमला करने के बाद ये ड्रोन नष्ट हो जाता है। भारत ने इन्हें 2000 में इस्राइल से खरीदा था। 



विज्ञापन

स्कैल्प मिसाइल
स्कैल्प, जिसे स्टॉर्म शैडो के नाम से भी जाना जाता है, एक एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल है, जिसे लंबी दूरी के घातक हमलों के लिए डिजाइन किया गया है, जो बात इसे दुनिया भर के रक्षा बलों की पसंदीदा बनाती है, वह यह है कि यह रात में और सभी मौसम में संचालित हो सकती है। 450 किलोमीटर की रेंज होने के कारण, स्कैल्प मिसाइल की सटीकता की वजह उन्नत नेविगेशन प्रणाली है, जो जीपीएस (ग्राउंड पोजिशनिंग सिस्टम) और आईएनएस (इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम) का उपयोग करती है। एक यूरोपीय संघ एमबीडीए द्वारा निर्मित यह मिसाइल कठोर बंकरों को भेदने का आदर्श हथियार है। 





स्वदेशी 'आकाश' मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली
देश में ही तैयार 'आकाश' सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली ने गुरुवार को भारतीय शहरों को निशाना बनाकर किए गए पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को नकाम करने में अहम भूमिका निभाई है। 8 मई और 9 मई की दरम्यानी रात भारतीय सेना ने पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से किए गए कई ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया और उनका जवाब दिया।

पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' फिर पाकिस्तान का दुस्साहस और भारत का पलटवार
इससे पहले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। दहशतगर्दों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी थी। इसके बाद पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई छेड़ने के लिए एकजुट हो गया। इस बीच भारत ने आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान पर कई पाबंदियां लगाईं और 7 मई को पूरे देश में मॉक ड्रिल कराने का फैसला किया। दुनिया की नजर इसी मॉक ड्रिल पर थी कि 6 और 7 मई की दरम्यानी रात भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक कर दिया। इसससे बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर व सियालकोट समेत सात शहरों पर एकसाथ जवाबी कार्रवाई की।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed