{"_id":"6820595198449f51ca09ee2d","slug":"operation-sindoor-mets-assigned-tasks-with-precision-indian-airforce-releases-statement-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी, वायु सेना को मिले मिशन सटीकता से अंजाम दिए गए', IAF का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी, वायु सेना को मिले मिशन सटीकता से अंजाम दिए गए', IAF का बड़ा बयान
Sun, 11 May 2025 01:35 PM IST
नीतीश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 11 May 2025 01:35 PM IST
सार
Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना ने बायान जारी करते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सौंपे गए सभी मिशनों को सटीकता से पूरा किया गया है। वायुसेना के अनुसार मिशन अब भी जारी है।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायुसेना (IAF) ने रविवार को कहा कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सौंपे गए अपने सभी मिशनों को राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सटीकता और पेशेवर दक्षता के साथ पूरा किया है।
IAF के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई की सुबह की गई थी। इसका उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित सात आतंकी ठिकानों को तबाह करना था। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान की ओर से की गई हर सैन्य कार्रवाई का करारा जवाब भी दिया गया।
ऑपरेशन अब भी जारी
भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। इसलिए इस पर विस्तार से जानकारी देने के लिए उचित समय पर ब्रिफिंग की जाएगी। वायुसेना ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अनुमानों और असत्यापित जानकारियों के प्रसार से बचें।
विज्ञापन
सटीक और गोपनीय ढंग से हुई कार्रवाई
IAF ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई सभी सैन्य कार्रवाइयों को सोच-समझकर और गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। ये सभी गतिविधियां पूरी तरह से राष्ट्रीय हितों से मेल खाती हैं।
भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति
शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच भूमि, वायु और समुद्र में सभी सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति बनी है। यह फैसला क्षेत्र में तनाव को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।