फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Sindoor A group of MPs led by Sanjay Jha leaves for a tour of five countries News In Hindi

Operation Sindoor: एशियाई देशों के लिए सर्वदलीय सांसद दल रवाना, संजय झा बोले- आतंक के सहारे जिंदा है पाकिस्तान

Wed, 21 May 2025 11:37 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 21 May 2025 11:37 AM IST
सार

संजय कुमार झा के नेतृत्व में बुधवार को सर्वदलीय सांसद दल जापान, कोरिया, मलयेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर के लिए नई दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए। इन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले सांसद संजय झा ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल इन देशों में जाकर दुनिया को यह बताना चाहता है कि पाकिस्तान आतंकवाद के सहारे जिंदा है।

विज्ञापन
Operation Sindoor A group of MPs led by Sanjay Jha leaves for a tour of five countries News In Hindi
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू सांसद संजय कुमार झा की अगुवाई में एक सर्वदलीय सांसद प्रतिनिधिमंडल जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलयेशिया और सिंगापुर की यात्रा के लिए बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उजागर करना है।

विज्ञापन


'पाकिस्तान आतंकवाद के सहारे जिंदा'
इन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले संजय कुमार झा ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल इन देशों में जाकर दुनिया को यह बताना चाहता है कि पाकिस्तान आतंकवाद के सहारे जिंदा है और भारत इसके खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत की विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन


कौन-कौन से नेता हैं शामिल?
बता दें कि इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं, जिनमें भाजपा सांसद प्रदन बरूआ, बृज लाल, डॉ. हेमांग जोशी और अपराजिता सारंगी, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास और पूर्व राजदूत मोहन कुमार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Jyoti Malhotra: एक और नया खुलासा, भारत-पाक तनाव के समय पीआईओ के संपर्क में थी ज्योति, दानिश से की गई चैट डिलीट

Operation Sindoor A group of MPs led by Sanjay Jha leaves for a tour of five countries News In Hindi
जदयू सांसद संजय कुमार झा - फोटो : ANI

हमारा काम सच्चाई सामने लाना- संजय झा
यात्रा पर रवाना होने से पहले संजय झा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात संसदीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजे हैं। हमारा दल जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद कोई अलग समूह नहीं, बल्कि उसकी राज्य नीति है और हमारा काम है कि हम ये सच्चाई पूरी दुनिया को बताएं।

भारत अब आतंकवाद सहन नहीं करेगा- संजय झा 
जदयू सांसद ने कहा कि अब पाकिस्तान के न्यूक्लियर ब्लफ से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हम ये स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि अब बहुत हो गया, भारत अब आतंकवाद सहन नहीं करेगा। इसके साथ ही सिंधु जल संधि पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 1960 में जब संधि हुई थी, तो मान लिया गया था कि भारत-पाकिस्तान में सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

हम पाकिस्तान को एक्सपोज करेंगे- बृज लाल
वहीं भाजपा सांसद बृज लाल ने कहा कि हम पाकिस्तान को एक्सपोज करेंगे, हम पाकिस्तान को 'आतंकिस्तान' कहते हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। हमने उनके आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया, हमें पूरी दुनिया में पाकिस्तान को एक्सपोज करना है और उसी के लिए हमारा प्रतिनिधिमंडल जा रहा है। 

ये भी पढ़ें:- NEP Row: केंद्र के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची स्टालिन सरकार, शिक्षा योजना का फंड रोके जाने पर दायर की याचिका

हेमंग जोशी का बयान
भाजपा सांसद डॉ हेमंग जोशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और उसके जो परिणाम थे, उसे पूरी दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि जो तत्व हमले करवा रहे हैं, उनके खिलाफ हमने क्या कार्रवाई की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवाद के खिलाफ की इस लड़ाई में दुनिया का समर्थन मिला है। और इस लड़ाई को और मजबूत बनाने, पूरी दुनिया को इसके साथ जोड़ने के लिए हमारा प्रतिनिधिमंडल विदेश जा रहा है। 

दुनियाभर में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल देंगे संदेश
'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों और अन्य साझेदार देशों का दौरा करेंगे। इन दलों का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर, बीजेपी के रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जेडीयू के संजय झा, डीएमके की कनिमोझी और एनसीपी-एसपी की सुप्रिया सुले कर रहे हैं। इस वैश्विक अभियान का उद्देश्य भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने रखना और अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed