सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलेगा 'संकटमोचन' ऑपरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनके साथ सेक्रेचरी अमर सिन्हा, जेएस सतबीर सिंह और डायरेक्टर अंजनी कुमार होंगे। अगले ट्वीट में सुषमा स्वराज ने कहा है कि दक्षिण सूडान में भारत के अंबेसडर श्रीकुमार मेनन और उनकी टीम भी इस ऑपरेशन को शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
सुषमा स्वराज ने अपने साथी मनोहर परिकर और भारतीय वायु सेना के बहादुर जवानों के साथ-साथ उन सभी को शुभकामनाएं दी हैं, जो इस ऑपरेशन में शामिल हैं।
Thanks to my colleague @manoharparrikar and my best wishes to the brave Indian Airforce who are carrying out OP #SankatMochan./4
विज्ञापन विज्ञापन— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 13, 2016
Our Ambassador in South Sudan Srikumar Menon and his team is organising this operation on the ground./3
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 13, 2016
He will be accompanied by Secretary Amar Sinha, JS Satbir Singh and Director Anjani Kumar. /2
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 13, 2016
We are launching OP #SankatMochan to evacuate Indian nationals from South Sudan. My colleague @Gen_VKSingh is leading this operation./1
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 13, 2016
WE are evacuating Indian nationals from Juba (South Sudan). Pls ask your brothers to register with the Embassy.@styleprer
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 12, 2016
लड़ाई ले चुकी है खूनी रंग
दक्षिण सूडान की राजधानी में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के समर्थकों के बीच लड़ाई काफी तेज हो गई है। सूडान में गृहयुद्ध के चलते बहुत से लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक अधिकारी के मुताबिक, शनिवार के बाद से अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है।
हमले में संयु्क्त शरणार्थी शिविर भी प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिसमें बहुत से लोग घायल हो गए थे। सरकार समर्थक सेना ने जेबेल इलाके में विद्रोहियों के ठिकाने पर हमले किए।
सेना के प्रवक्ता ने भी यह साफ नहीं किया है कि आखिर लड़ाई शुरू किस कारण से हुई है, लेकिन वे बोले कि तीन हेलीकॉप्टरों ने बमबारी की, जिसके बाद से ये लड़ाई चल पड़ी है।
आपको बता दें कि राजधानी के दो इलाकों जेबेल और गुडेले में लड़ाई चल रही है। गुडेले में भारी विस्फोट भी हुए हैं। इस बीच दक्षिण सूडान में भारतीय दूतावास ने वहां फंसे भारतीयों को सतर्क रहने को कहा गया था और अब सुषमा स्वराज ने संकट मोचन ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा कर दी है।