{"_id":"69d52d55a8073e8e9e06c7d4","slug":"opening-of-saint-kitts-and-nevis-resident-mission-will-deepen-partnership-eam-jaishankar-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में खुला सेंट किट्स और नेविस का उच्चायोग: जयशंकर ने किया स्वागत, कहा- मजबूत होंगे दोस्ताना संबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में खुला सेंट किट्स और नेविस का उच्चायोग: जयशंकर ने किया स्वागत, कहा- मजबूत होंगे दोस्ताना संबंध
Tue, 07 Apr 2026 09:44 PM IST
Nirmal Kant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
भारत में सेंट किट्स और नेविस का उच्चायोग खुला
- फोटो : एक्स/डॉ. एस जयशंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में सेंट किट्स और नेविस का उच्चायोग खोलने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। नई दिल्ली में आयोजित उद्घाटन समारोह में जयशंकर ने कहा, भारत और सेंट किट्स एंड नेविस के बीच 1983 में कूटनीतिक संबंध स्थापित होने के बाद से करीबी और दोस्ताना संबंध रहे हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने संबोधन में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल तकनीक के जरिये बेहतर शासन और आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रहा है। भारत अपने अनुभव सेंट किट्स एंड नेविस और कैरिकॉम के सदस्य देशों के साथ साझा करने को तैयार है।
विदेश मंत्री ने कहा, आप सभी जानते हैं कि भारत ने सुशासन और आर्थिक दक्षता को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल अवसरों को उत्साहपूर्वक अपनाया है। हमें सेंट किट्स और नेविस सहित अपने साझेदारों और वास्तव में कैरिकॉम के अन्य सदस्यों के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में खुशी होगी। मुझे भरोसा है कि जैसे-जैसे उच्चायोग मजबूत होता जाएगा, यह स्थायी मौजूदगी हमारे संबंधों को मजबूत करने में अमूल्य साबित होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में बिगड़ते हालात: भारत ने जारी की एडवाइजरी, कहा- जहां हैं, वहीं रहें
उन्होंने आगे कहा, हम एक-दूसरे के बारे में और भी बहुत कुछ जान सकते हैं। हमें व्यवस्थाओं और ढांचे का विस्तार करने के लिए और भी बहुत कुछ करना होगा और निरंतर बातचीत के जरिये से और भी अधिक सहजता हो सकती है। मुझे भरोसा है कि उच्चायुक्त और उनकी टीम मंत्रालय में मेरे सहयोगियों के साथ मिलकर ऐसा करेंगे।
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और सेंट किट्स और नेविस के बीच संबंध लोकतंत्र के साझा मूल्यों और उपनिवेशवाद के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, इन साझा अनुभवों ने दोनों देशों को गहराई से जोड़ा है। वैश्विक दक्षिण के सदस्य होने के नाते यह संबंध और मजबूत हुआ है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन