Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Op Sindoor proved importance of private security warriors: Ex-Army Chief Upendra Dwivedi

सिक्योरिटी लीडरशिप समिट: '15 साल अनुभव के बाद भी गार्ड को अकुशल मानना अपमानजनक', पूर्व सेना प्रमुख क्या बोले?

Fri, 13 Nov 2026 07:02 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Nov 2026 07:02 PM IST
सार

पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर निजी सुरक्षा कर्मियों की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि 15 साल का अनुभव होने के बावजूद गार्ड को अकुशल माना जाना देश की अहम संपत्ति का अपमान है। उन्होंने इनके प्रशिक्षण, कौशल और नई पहचान पर क्यों जोर दिया? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Op Sindoor proved importance of private security warriors: Ex-Army Chief Upendra Dwivedi
पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (सेवानिवृत्त) ने निजी सुरक्षा कर्मियों को देश की सुरक्षा का अहम हिस्सा बताया है। इनमें ज्यादातर पूर्व सैनिक हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया है कि अगली जंग में भी ये सुरक्षा कर्मी उतनी ही अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


निजी सुरक्षा कर्मियों की क्या भूमिका है?
सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री (सीएपीएसआई) के 21वें वार्षिक सुरक्षा नेतृत्व सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनरल द्विवेदी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ज्यादातर भारतीयों के लिए सुरक्षा का चेहरा सेना या पुलिस नहीं, बल्कि ये एक करोड़ सुरक्षा कर्मी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये सुरक्षा कर्मी हाउसिंग सोसाइटी के गेट पर, बैंक के दरवाजे पर और अस्पताल के प्रवेश द्वार पर दिखाई देते हैं। ये ऊर्जा क्षेत्र, कोयला खदानों, उद्योगों, अस्पतालों, डेटा सेंटर और बंदरगाहों पर भी तैनात हैं। ये सभी विकसित भारत की अहम कड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल द्विवेदी ने कहा कि देश की सुरक्षा का फैसला सिर्फ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर नहीं होता। इसका फैसला सुबह के तीन बजे बिजली संयंत्र के गेट पर भी होता है। उन्होंने कहा, अनुभव को मान्यता देने से लेकर प्रमाणपत्र देने तक। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने से लेकर उनकी क्षमता बढ़ाने तक। निजी सुरक्षा कर्मियों को देश का भरोसेमंद साथी बनाने तक। यही निजी सुरक्षा का नया रूप यानी प्राइवेट सिक्योरिटी 2.0 है।

सुरक्षा कर्मियों और दूसरी एजेंसियों के बीच तालमेल क्यों जरूरी?
सुरक्षा कर्मियों के साथ साझेदारी की जरूरत बताते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा, कोई भी इकाई अकेले जीत हासिल नहीं करती। ऑपरेशन सिंदूर में ड्रोन को रोकने का काम किसी एक चमत्कारी हथियार ने नहीं किया था। इसके लिए सुरक्षा की कई परतें थीं। एक संगठन के सेंसर, दूसरे संगठन के जैमर और तीसरे संगठन की बंदूकें थीं। इन सभी को जोड़कर एक पूरी तस्वीर बनाई गई थी। देश की आंतरिक सुरक्षा भी इससे अलग नहीं है। 

ये भी पढ़ें: 'राहुल आदतन झूठे': फोन टैपिंग के आरोप पर बिफरी भाजपा; कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर घेरा; पढ़ें वार-पलटवार

उन्होंने कहा, सुरक्षा कर्मी सुरक्षा की सबसे बाहरी परत हैं। वे सबसे पहले खतरे का पता लगाने वाले सेंसर हैं। इन परतों के बीच तालमेल नहीं होगा, तो सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था नहीं बन सकती। केवल अलग-अलग चौकियां रह जाएंगी। इसलिए तीन तरह के तालमेल जरूरी हैं। 

उन्होंने कहा, "सरक्षा कर्मियों का पहला संपर्क आपात स्थिति में सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों से होना चाहिए। नजदीकी पुलिस थाने में एक अधिकारी तय होना चाहिए, जिसकी पहचान सुरक्षा कर्मी को हो। दमकल सेवा और नागरिक सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर अभ्यास होना चाहिए। गार्ड की ओर से दी गई रिपोर्ट को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

आने वाले समय में सुरक्षा के सामने क्या चुनौतियां होंगी?
जनरल द्विवेदी ने कहा, अब संघर्ष एक साथ तीन जगहों पर लड़ा जा रहा है। भौतिक दुनिया में, डिजिटल दुनिया में और इंसान के दिमाग में। एक अफवाह, कट्टरपंथी सोच वाला व्यक्ति या सुरक्षा व्यवस्था के अंदर मौजूद कोई ऐसा व्यक्ति, जिसका इस्तेमाल किया जा सके, इनमें से हर एक हथियार है। जनरल द्विवेदी ने बताया कि एक करोड़ से ज्यादा भारतीय निजी सुरक्षा क्षेत्र में काम करते हैं। ये 35 हजार से ज्यादा एजेंसियों से जुड़े हैं।


उन्होंने कहा, एक करोड़ सुरक्षा कर्मी देश का सबसे बड़ा मानव सेंसर नेटवर्क हैं। मैं इन्हें देश का पहला सेंसर कहता हूं। अगर इन्हें प्रशिक्षण दिया जाए और आपस में जोड़ा जाए, तो ये देश की बड़ी रणनीतिक ताकत हैं। अगर इन्हें प्रशिक्षण न मिले और पहचान न मिले, तो ये देश की सुरक्षा में एक बड़ी कमी हैं। आप भारत की सुरक्षा व्यवस्था के किनारे नहीं हैं। आप इसी व्यवस्था का हिस्सा हैं।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि आज के सुरक्षा कर्मियों को आधुनिक सैनिकों की तरह कई तरह के काम करने में सक्षम होना चाहिए। उन्होंने कहा, एक ऐसे सुरक्षा कर्मी के बारे में सोचिए, जिसे 15 साल का अनुभव है। उसने आग लगने की घटनाएं देखी हैं। भीड़ संभाली है। चोरी की घटनाओं का सामना किया है। मेडिकल इमरजेंसी में मदद की है। उसने कई डरावनी रातें भी देखी हैं। लेकिन कागजों पर आज भी उसे बिना कौशल वाला कर्मचारी माना जाता है। यह सिर्फ अन्याय नहीं है। यह देश की एक अहम संपत्ति का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed