{"_id":"5b60d0da4f1c1bbd298b726a","slug":"only-vip-trains-will-get-free-food-when-train-will-be-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर होने पर केवल वीआईपी ट्रेन के यात्रियों को मिलेगा मुफ्त खाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देर होने पर केवल वीआईपी ट्रेन के यात्रियों को मिलेगा मुफ्त खाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के बाद लेट होने वाली सभी ट्रेन यात्रियों को मुफ्त खाना नहीं मिलेगा। खाना सिर्फ वीवीआईपी ट्रेनों के यात्रियों को ही मिलेगा। वह भी ट्रैफिक ब्लॉक के कारण दो घंटे ट्रेन बाधित होती है, तभी मुफ्त नाश्ता या खाना मिलेगा। मेल व एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे भी देर होती है, तो मुसाफिरों को खाना तो क्या चाय भी मुफ्त में नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
राज्यसभा में सवाल पूछा गया कि क्या ट्रेन ज्यादा लेट होने पर सरकार आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को निशुल्क भोजन, पानी उपलब्ध कराएगी। क्या सामान्य यात्रियों को भी यह सुविधा मिलेगी। इसके लिखित जवाब में रेल राज्य मंत्री राजेन गोहांई ने कहा कि नई समय सारणी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
15 अगस्त को नई समय सारणी आ जाएगी। मौजूदा नीति के अनुसार राजधानी, शताब्दी और दूरंतो ट्रेनों के मामले में यात्रा समय 2 घंटे से अधिक बढ़ जाने पर यात्रियों को चाय, कॉफी व खाना मुफ्त में दिया जाएगा। मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की देरी के मामले में यात्रियों को भुगतान के आधार पर खानपान की सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन