फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Onion will be available at Rs 25 per kg from government mobile van from tomorrow

Onion: कल से सरकारी मोबाइल वैन से मिलेगा प्याज, 25 रुपये किलो की दर से बेचा जाएगा

Tue, 05 Sep 2023 05:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 05 Sep 2023 05:48 AM IST
सार

प्याज की बढ़ती कीमतों से लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए केंद्र सरकार दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों में मोबाइल वैन के जरिये कम कीमत पर प्याज बेचने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Onion will be available at Rs 25 per kg from government mobile van from tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्याज की बढ़ती कीमतों से लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए केंद्र सरकार दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों में मोबाइल वैन के जरिये कम कीमत पर प्याज बेचने की तैयारी में है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री अश्विनी चौबे छह सितंबर को एनसीसीएफ के मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाएंगे। इन वैनों के जरिये 25 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा जाएगा।

विज्ञापन


सरकार के अनुसार, उसने 36,250 टन प्याज 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के होलसेल अपने बफर स्टॉक से जारी किया है ताकि प्याज की कीमतों में किसी भी प्रकार की तेजी को रोका जा सके। नेफेड और एनसीसीएफ को 3 से 5 लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदने को कहा है, जिससे बफर स्टॉक को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार होलसेल और रिटेल मार्केट में प्याज के बफर स्टॉक को जारी कर हर हाल में प्याज की कीमतों में किसी भी बढ़ोतरी को रोकने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अगस्त के बाद से होलसेल मार्केट में 35,250 टन प्याज 12 राज्यों में जारी किया जा चुका है जिसमें दिल्ली, आंध्र प्रदेश, असम, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, चंडीगढ़ और केरल में जारी किया गया है।

बफर स्टॉक से मौजूदा रेट पर प्याज बेचा जा रहा है जबकि रिटेल मार्केट में 25 रुपये की सब्सिडी रेट पर प्याज सरकार बेच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed