फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One tree in the name of mother: PM Modi expressed gratitude for planting one billion trees

एक पेड़ मां के नाम: एक अरब पेड़ लगाए जाने पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया आभार, अधिक पौधारोपण का किया आह्वान

Sun, 17 Nov 2024 12:51 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 12:51 AM IST
सार

पीएम मोदी ने शनिवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक अरब से ज्यादा पेड़ लगाए जाने पर लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से माताओं के सम्मान में एक पेड़ लगाने और एक स्थायी ग्रह में योगदान देने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
One tree in the name of mother: PM Modi expressed gratitude for planting one billion trees
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक अरब से ज्यादा पेड़ लगाए जाने अवसर पर इस अभियान में भाग लेने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों से माताओं के सम्मान में एक पेड़ लगाने और एक स्थायी ग्रह में योगदान देने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


बता दें कि 5 जून 2024 को पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा माताओं के सम्मान और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया था। जिसके लिए उन्होंने लोगों से एक पेड़ लगाने का आग्रह किया था। शनिवार को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि इस अभियान के तहत एक अरब पेड़ लगाए जा चुके है और अभी भी गिनती जारी है। 
विज्ञापन


'एक पेड़ मां के नाम'
अभियान की कामियाबी पर पीएम मोदी ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा एक पेड़ मां के नाम को गति देने वाले सभी लोगों का आभार और अधिक से अधिक लोगों से अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने और एक स्थायी ग्रह में योगदान देने का आग्रह करता हूं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी की ये पोस्ट पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की उस पोस्ट के जवाब में आई है जिसमें उन्होंने कहा था 1 अरब पेड़ और गिनती जारी है! 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया 'एक पेड़ मां के नाम अभियान एक बड़े मील के पत्थर पर पहुंच गया है।


भूपेंद्र यादव ने लोगों को दी बधाई
इसके साथ ही मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हरित भारत के निर्माण की दिशा में अभियान की आश्चर्यजनक सफलता अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी दोनों पर प्रगति के लिए देश के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर इस अभियान में लाखों भारतीयों की जनभागीदारी दर्शाती है कि भारत किस तरह प्रकृति के साथ एकता के सिद्धांत पर चलता है। आइए पौधे लगाते रहें। सभी को बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed