{"_id":"5c844987bdec22146c222fbf","slug":"one-thousand-kg-explosive-recovered-in-kolkata-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में एक हजार किलो विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता में एक हजार किलो विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार
Sun, 10 Mar 2019 04:47 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 10 Mar 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार सुबह महानगर के चितपुर इलाके में एक मालवाही गाड़ी से एक हजार किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की। इस मामले में वाहन के चालक और सहायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने विश्वस्त सूचना के आधार पर टाला ब्रिज के पास बीटी रोड पर एक मालवाही गाड़ी की तलाशी के दौरान लगभग एक हजार किलो पोटैशियम नाइट्रेट से भरी 27 बोरियां बरामद कीं।
विज्ञापन
पोटैशियम नाइट्रेट का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाता है। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी ओडीशा से उत्तर 24-परगना जा रही थी। फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन