{"_id":"5fcff1828ebc3ecf6f1b97a9","slug":"one-person-arrested-for-illegally-taking-gst-refund-of-8-72-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तरीके से 8.72 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड लेने में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अवैध तरीके से 8.72 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड लेने में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Wed, 09 Dec 2020 03:04 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 09 Dec 2020 03:04 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी रिफंड
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी अधिकारियों ने अवैध तरीके से 8.72 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) रिफंड लेने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने बताया, नई दिल्ली निवासी राजीव कसेरा ने बिना कोई सामान खरीदे फर्जी बिलों के जरिये आईटीसी का लाभ लिया और अधिक कीमत का निर्यात दिखाकर उसे आईजीएसटी भुनाया।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, अब तक हुई जांच से पता चला कि कि राजेश कसेरा ने मेसर्स एसके ट्रेडर्स और मेसर्स आरके इंटरप्राइजेज के नाम से दो कंपनियां बनाई और एसके ट्रेडर्स में शामिल सुशील कुमार गोयल को उसका निदेशक बनाया। आरोपी ने एसके ट्रेडर्स के माध्यम से फर्जी बिल के जरिये 3.47 करोड़ रुपये के आईटीसी का लाभ उठाया। वहीं आरके इंटरप्राइजेज के जरिये धोखाधड़ी कर बिनी किसी खरीदारी के फर्जी बिलों के माध्यम से 5.25 करोड़ रुपये के आईटीसी का लाभ उठाया।
विज्ञापन