फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One person and his son brutally murdered in Akola, Maharashtra, three arrested

महाराष्ट्र के अकोला में एक व्यक्ति और उसके बेटे की नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

Tue, 26 May 2020 03:00 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, अकोला
पीटीआई, अकोला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 26 May 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
One person and his son brutally murdered in Akola, Maharashtra, three arrested
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के अकोला जिले में कुछ लोगों ने पुराने विवाद के चलते 58 वर्षीय एक शख्स और उसके बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय अपराध शाखा के प्रमुख शैलेश सपकल ने बताया कि यह घटना खरप गांव में सोमवार को रात करीब 11 बजे हुई जब सनातन तुकाराम खीरसागर और उसका बेटा विजय सनातन खीरसागर (30) गांव के मुख्य चौराहे पर खड़े थे। उसी वक्त कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमलावरों की मृतकों से कोई पुरानी दुश्मनी थी। दोनों के शव लंबे समय तक सड़क पर पड़े रहे जिसके बाद एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस पुलिस थाने और स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सपकल ने बताया कि तीन व्यक्तियों को बाद में हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी पहचान आकाश बिंबिसार इंगले (26), जयसेन नागसेन इंगले (34) और धम्मापाल नागसेन इंगले (30) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed