फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One man duped 500 crore in ponzi scheme from 3 lakh people in maharashtra thane

महाराष्ट्र के ठाणे में 'फिर हेराफेरी', 5 साल में पैसे डबल करने के नाम पर 500 करोड़ का लगाया चूना

Wed, 08 Aug 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 08 Aug 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
One man duped 500 crore in ponzi scheme from 3 lakh people in maharashtra thane

अभिनेता अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म 'फिर हेराफेरी' तो आपने देखी ही होगी और शायद आपको याद भी हो कि उस फिल्म में पैसे दोगुना करने के नाम पर एक कंपनी किस कदर लोगों से पैसे ऐंठती है और वहां से रफूचक्कर हो जाती है। कुछ ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के ठाणे में सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने कंपनी की आड़ में पोंजी स्कीम के जरिए 500 करोड़ की धोखाधड़ी की। फिलहाल मामले की जांच महाराष्ट्र आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, मुंबई की एक कंपनी अथर्व फॉर यू इंफ्रा एंड ऐग्रो प्राइवेट लिमिटेड लोगों को उनका पैसा पांच साल में दोगुना, सात साल में तीन गुना और दस साल में चार गुना करने का दावा कर झांसा देती थी। पैसे डबल करने की लालच में लोग जल्द ही उसके झांसे में आ जाते थे और अपनी जमा-पूंजी गंवा बैठते थे। इस तरह करके कंपनी ने तीन लाख से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी कर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए। 
विज्ञापन


इस मामले में पिछले हफ्ते ही पुलिस ने कंपनी के मालिक आरोपी गणेश हजारे को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कंपनी में निवेश करने वाले कुछ निवेशकों के साथ मिलकर एक योजना बनाई थी और गणेश हजारे को मीटिंग के लिए ठाणे बुलाया था। उसके वहां पहुंचते ही पुलिस ने योजना के अनुसार उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लोगों द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर में गणेश हजारे के अलावा शिवाजी निफडे, सचिव गोसावी और मुकेश सुदेश का नाम भी शामिल है। इन लोगों के करीब 30 बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। साथ ही मुंबई में स्थित कई फ्लैट्स और दूसरी संपत्तियों को भी अटैच किया गया है। फिलहाल आरोपी गणेश हजारे को 13 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed