फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One killed in fire at multi-storey building in Mumbai Latest News Update

Maharashtra: मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग; एक सुरक्षा गार्ड की मौत, एक अन्य घायल

Mon, 24 Mar 2025 09:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Mar 2025 09:22 AM IST
सार

महाराष्ट्र से एक बार फिर रहवासी इमारत में आग लगने की खबर आई है। यहां मुंबई के विद्याविहार इलाके में एक 13 मंजिला इमारत में आग लगने के बाद दहशत फैल गई। दमकलक की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
One killed in fire at multi-storey building in Mumbai Latest News Update
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुंबई के विद्याविहार इलाके में सोमवार सुबह 13 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि विद्याविहार स्टेशन के सामने नैथानी रोड पर स्थित तक्षशिला सहकारी आवास सोसायटी में सुबह 4.35 बजे आग लगी।

विज्ञापन


पहली और दूसरी मंजिल पर हुआ नुकसान
उन्होंने बताया कि आग लगने से इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर स्थित पांच फ्लैटों में बिजली के उपकरण, घरेलू सामान, लकड़ी के फर्नीचर, एसी यूनिट और कपड़े जल गए। इसके साथ ही इमारत की पहली और दूसरी मंजिल की लॉबी में लकड़ी की दीवार की फिटिंग, फर्नीचर और जूते रखने की रैक भी जल गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'कुणाल कामरा माफी मांगें, वरना मुंबई में घूमने नहीं देंगे', कॉमेडियन पर FIR के बाद बोले शिवसैनिक
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया
अधिकारी ने बताया कि 15 से 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। दो सुरक्षा गार्ड घायल हो गए और उन्हें राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया, जहां उनमें से एक उदय गंगन (43) को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मृतक 100 प्रतिशत जल गया था। 

आग लगने का कारण अभी पता नहीं
उन्होंने बताया कि दूसरे व्यक्ति सभाजीत यादव (52) 25 से 30 प्रतिशत तक जल गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि यह 'स्तर-दो' की आग थी और सुबह 7.33 बजे तक इस पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed