फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR at MIDC police station against comedian Kunal Kamra for his remarks on Maharashtra DCM Eknath Shinde

Kunal Kamra: 'कुणाल कामरा माफी मांगें, वरना मुंबई में घूमने नहीं देंगे', कॉमेडियन पर FIR के बाद बोले शिवसैनिक

Mon, 24 Mar 2025 08:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Mar 2025 08:55 AM IST
सार

समय रैना और रणबीर अल्लाहबादिया के बाद अब कॉमेडियन कुणाल कामरा विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कुछ ऐसा कह दिया कि शिवसैनिकों के उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कुणाल कामरा को सख्त लहजे में चेतावनी दी है।

विज्ञापन
FIR at MIDC police station against comedian Kunal Kamra for his remarks on Maharashtra DCM Eknath Shinde
कुणाल कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम @kuna_kamra

विस्तार

कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि, बयान में कामरा ने शिंदे का नाम नहीं लिया था। इसके अलावा शिवसेना नेता कॉमेडियन कामरा को चेतावनी दे रहे हैं कि वे शिंदे से माफी मांगे वरना उनका मुंबई में खुलेआम घूमना मुश्किल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

FIR at MIDC police station against comedian Kunal Kamra for his remarks on Maharashtra DCM Eknath Shinde
कुणाल कामरा के विवादित बयान पर बवाल - फोटो : PTI

पहले जानिए क्या है मामला?
दरअसल, स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में शिंदे पर उनका नाम लिए बिना विवादित टिप्पणी की थी। इस पर भड़के शिवसैनिकों ने जहां शो का आयोजन किया गया था, वहां धावा बोल दिया था। दरअसल, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की थी। इस होटल में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग हुई थी, जिसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था। इसके बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी पर बवाल, सेट पर तोड़फोड़ के बाद शिवसेना नेता समेत 20 पर FIR

विज्ञापन
विज्ञापन

FIR at MIDC police station against comedian Kunal Kamra for his remarks on Maharashtra DCM Eknath Shinde
कुणाल कामरा के विवादित बयान पर बवाल - फोटो : PTI

'सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे'
शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक मुरजी पटेल ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। मुरजी पटेल ने कहा, 'हमने अपने नेता के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हमने उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे दो दिनों के भीतर एकनाथ शिंदे से माफी मांगें अन्यथा शिवसैनिक उन्हें मुंबई में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देंगे। अगर वे कहीं भी सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे। हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और अपने राज्य के गृह मंत्री से अनुरोध करेंगे कि वे जल्द से जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें।'

यह भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा के बयान से भड़की शिवसेना, होटल में तोड़फोड़; आदित्य ठाकरे बोले- कायर...

विज्ञापन

FIR at MIDC police station against comedian Kunal Kamra for his remarks on Maharashtra DCM Eknath Shinde
कुणाल कामरा के विवादित बयान पर बवाल - फोटो : PTI

कांग्रेस बोली- कानून का पालन करें
मामले में कांग्रेस ने शिवसेना और सरकार से कानून के हिसाब से कार्रवाई करने का आह्वान किया। कांग्रेस नेता अतुल लोंधे ने कहा, 'मैं तोड़फोड़ का समर्थन नहीं करता। आप एक संवैधानिक पद पर हैं। आपकी भावनाएं आसानी से आहत हो जाती हैं, आपको पुलिस से संपर्क करना चाहिए था और शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। कानूनी व्यवस्था में किसी को भी तोड़फोड़ करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। कानून का राज है, जहां तक कुणाल कामरा ने कहा कि वह एक कॉमेडियन और लेखक हैं, वह समाज में होने वाली घटनाओं पर टिप्पणी करते हैं। अगर आपको स्टैंड-अप कॉमेडी, उसमें इस्तेमाल की जाने वाली भाषा से इतनी परेशानी है, तो इसे पूरी तरह से बंद कर दें। आप टिप्पणियों से इतना डरते क्यों हैं? यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संविधान के खिलाफ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed