{"_id":"681881039aea59807c0461d8","slug":"one-killed-26-injured-as-bus-overturns-in-maharashtra-s-raigad-district-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Bus Overturns: महाराष्ट्र के रायगढ़ में 49 लोगों को लेकर जा रही बस पलटी; एक की मौत, 26 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Bus Overturns: महाराष्ट्र के रायगढ़ में 49 लोगों को लेकर जा रही बस पलटी; एक की मौत, 26 घायल
Mon, 05 May 2025 02:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 05 May 2025 02:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक निजी लग्जरी बस के पलट गई। हादसे में एक 30 वर्षीय एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना करनाला में एक ढलान पर हुई, जब बस मुंबई से कोंकण क्षेत्र की ओर जा रही थी। इस दौरान चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वाहन में 49 लोग सवार थे। राजापुर निवासी अमोल तलवाडेकर की इस घटना में मौत हो गई, जबकि 26 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से भाग गया, जिसे रायगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन