फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one girl injured in firing

नाचते-नाचते युवक ने की हर्ष फायरिंग, छात्रा को जा लगी गोली

Fri, 11 Mar 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत/बिनौली (बागपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत/बिनौली (बागपत) Updated Fri, 11 Mar 2016 09:17 AM IST
सार

  • बुधवार की देर रात अंगदपुर जौहड़ी में हो रही थी घुड़चढ़ी।
  • गंभीर घायल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • दिल का दौरा पड़ने से दूल्हे के मामा समेत दो की हुई मौत।

विज्ञापन
one girl injured in firing
हर्ष फायरिंग में घायल छात्रा को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंगदपुर जौहड़ी गांव में बुधवार की रात घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में इंटर की छात्रा गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद डीजे पर नाच रहे लोगों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


घायल छात्रा को सीएचसी बिनौली ले जाया गया। बृहस्पतिवार को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बुधवार की रात अंगदपुर जौहड़ी गांव में जितेंद्र उर्फ बिट्टे पुत्र रामचंद्र की घुड़चढ़ी हो रही थी। डीजे पर युवक डांस कर रहे थे। इस दौरान हर्ष में फायरिंग भी की जा रही थी। गांव की महिलाएं अपनी छतों पर खड़ी होकर घुड़चढ़ी देख रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाचते हुए तमंचे से चला दी गोली

one girl injured in firing
नाचते हुए तमंचे से चला दी गोली - फोटो : demo pic

इस दौरान एक युवक ने नाचते हुए तमंचे से गोली चला दी, जो छत पर खड़ी कक्षा 12 की छात्रा कोमल पुत्री वीरेंद्र कश्यप को लग गई। कान में गोली लगने से कोमल लहूलुहान हो गई।

अचानक हुई इस घटना के बाद घुड़चढ़ी में भगदड़ मच गई और डीजे बंद करा दिया गया। परिजनों ने घायल छात्रा को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। इसकी सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।

बृहस्पतिवार की सुबह छात्रा को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में छात्रा के पिता वीरेंद्र कश्यप ने गांव के ही मनीष पुत्र सतेंद्र को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed