फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One died and several hospitalized after eating momos from a food stall in Hyderabad Telangana news in hindi

Telangana: सड़क किनारे फूड स्टॉल से मोमोज खाने के बाद एक महिला की मौत, 50 की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 29 Oct 2024 11:57 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 29 Oct 2024 11:57 AM IST
सार

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया और फूड स्टॉल चलाने वाले बिहार के दौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि आसपास के इलाकों में भी कम से कम 20 अन्य निवासियों को भी फूड पॉयजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
One died and several hospitalized after eating momos from a food stall in Hyderabad Telangana news in hindi
मोमोज - फोटो : instagram

विस्तार

तेलंगाना में हैदराबाद के बंजारा हिल्स में सड़क किनारे फूड स्टॉल पर मोमोज खाने से एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा करीब 50 लोग बीमार हो गए। रविवार को 31 वर्षीय रेशमा बेगम, उनके बच्चे और सिंगदकुंता बस्ती के कई अन्य लोग घूमने निकले थे। उन्होंने एक स्टॉल से मोमोज खाए। अगले दिन उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। वे तुरंत अस्पताल गए। कुछ पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सभी रविवार को सड़क किनारे एक फूड स्टॉल से मोमोज खाए थे, जिसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। उन्होंने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


रेशमा बेगम की हालत गंभीर होने पर उन्हें निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईएमएस) में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि मोमो के अलावा मेयोनीज और चटनी के कारण भी लोगों को फूड पॉयजनिंग हो सकता है। पुलिस ने बताया कि मोमो खाने के बाद रेशमा और उनकी 12 और 14 साल की बेटियों की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने पहले गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें लगा कि थोड़ा आराम करने से उन्हें ठीक महसूस होगा, लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया और फूड स्टॉल चलाने वाले बिहार के दौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि आसपास के इलाकों में भी कम से कम 20 अन्य निवासियों को भी फूड पॉयजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी ने उसी स्टॉल से मोमोज खाए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण किया, उन्होंने बताया कि स्टॉल एफएसएसएआई लाइसेंस के बिना चलाया जा रहा था और भोजन अस्वच्छ परिस्थिति में बनाया जा रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि फूड पॉयजनिंग के मुख्य कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed