फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One dead in clash over land dispute in Kamrup Assam

Land Dispute: असम के कामरूप में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प, एक की मौत और 12 लोग घायल

Thu, 09 Jun 2022 09:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 09:26 PM IST
सार

कामरूप के सोनटोली क्षेत्र के किस्मत कथामी गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जो बाद में हिंसक हो गया। 

विज्ञापन
One dead in clash over land dispute in Kamrup Assam
मारपीट - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के कामरूप जिले में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद को लेकर दो समूहों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह सोनटोली इलाके की है। इस मारपीट के दौरान एक की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जमीन विवाद में मारपीट
कामरूप के पुलिस अधीक्षक हितेश रॉय ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सोनटोली क्षेत्र के किस्मत कथामी गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जो बाद में हिंसक हो गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लोहे की रॉड, लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान करीब 50 साल के स्थानीय किसान अली अकबर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल लोगों को सोनटोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गई। जहां से आठ लोगों को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed