{"_id":"5842d1b84f1c1b2616de738a","slug":"one-assam-rifles-soldier-dead-9-injured-after-convoy-was-ambushed-in-khonsa-in-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद, 9 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरुणाचल में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद, 9 घायल
एजेंसी
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
अरुणांचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में शनिवार को उग्रवादियों ने घात लगाकर असम राइफल्स के जवानों पर हमला बोल दिया। जिसमें अबतक दो जवान शहीद हो चुके हैं जबकि 9 अन्य घायल हो गए।
यह हमला भारत म्यांमार सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। हमले के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यहां से सेना का काफिला गुजर रहा था, तभी घात लगाए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गुप्त सूत्रों के मुताबिक यह हमला उल्फा और एनएससीएन के उग्रवादियों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल चिरंजीत कंवर ने कहा कि वक्का जिले में तैनात 16 असम राइफल्स के काफिले को उग्रवाादियों ने दोपहर 1.45 बजे निशाना बनाया। इसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए।
कंवर ने शहीद जवान की पहचान के बारे में खुलासा नहीं किया और ना ही हमला करने वाले समूह के बारे में कुछ बताया। उन्होंने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और घायलों जवानों को निकालने की कोशिश की जा रही है। लोंगडिंग से आ रही अपुष्ट खबरों के मुताबिक एनएससीएन(K) और उल्फा (स्वतंत्र) के काडर ने संयुक्त रूप से हमले को अंजाम दिया है।

#UPDATE Assam Rifles convoy ambushed in Khonsa in Arunachal Pradesh: Death toll rises to two
— ANI (@ANI_news) December 4, 2016