फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On the night of 26th-27th April 2025 Pakistan Army posts initiated unprovoked small arms fire across the LoC

Indian Army: डर की वजह से छटपटा रहा पाकिस्तान, एलओसी पर लगातार तीसरे दिन फायरिंग; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Sun, 27 Apr 2025 07:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 27 Apr 2025 07:38 AM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। उसकी ओर से बीती रात एक बार फिर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
On the night of 26th-27th April 2025 Pakistan Army posts initiated unprovoked small arms fire across the LoC
LoC - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान को हर पल यही डर सता रहा है कि भारत का बदला बहुत ही खतरनाक और निर्णायक होगा। इसी डर की वजह से पाकिस्तान छटपटा रहा है और लगातार नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फायरिंग कर रहा है। उसने लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारत ने भी इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


26-27 अप्रैल की रात उल्लंघन
भारतीय सेना के मुताबिक, 26-27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे सैनिकों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
विज्ञापन


संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। यह लगातार तीसरी रात थी, जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर से आतंक का सफाया करने की मुहिम; पाकिस्तानी दहशतगर्दों के मददगारों के चेहरे बेनकाब


पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की दहशत में पाकिस्तान 
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर गोली मार दी थी। इसके बाद से भारत ने कई मोर्चों पर पाकिस्तान की नींदें उड़ा रखी है। सिंधु जल संधि के निलंबन से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने तक, भारत ने पाकिस्तान पर कई पाबंदियां लगा दी हैं। पाकिस्तान भी अनरगल बयानबाजी कर रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।

सीसीएस बैठक के अहम फैसले
इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया था। इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति देने पर रोक लगा दी गई थी। भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed