{"_id":"65928fa91880513a97075985","slug":"on-the-cbi-dk-shivakumar-said-that-it-is-clear-that-the-center-wants-to-harass-me-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'परेशान करने की साजिश', निजी चैनल में निवेश पर CBI ने मांगा ब्योरा तो डीके शिवकुमार ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'परेशान करने की साजिश', निजी चैनल में निवेश पर CBI ने मांगा ब्योरा तो डीके शिवकुमार ने कही यह बात
Mon, 01 Jan 2024 03:44 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 01 Jan 2024 03:44 PM IST
सार
सीबीआई मामले पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उनका इरादा क्या हैं, लेकिन इससे साफ हो गया है कि वह मुझे परेशान करना चाहते हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक स्थित एक निजी चैनल को आय से ज्यादा संपत्ति मामले में सीबीआई ने नोटिस जारी किया है, साथ ही सीबीआई ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने निवेश का ब्योरा मांगा हैं। रविवार को सीबीआई की बेंगलुरु इकाई ने नोटिस भेजा है। अपने खिलाफ सीबीआई मामले पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उनका इरादा क्या हैं, लेकिन इससे साफ दिख रहा है कि केंद्र हमें मुझे और मेरी पार्टी को परेशान करना चाहते हैं। यह एक बड़ी साजिश हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं अभी मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि इस मामले में मुझे जरूर न्याय मिलेगा। सरकार ने मामला लोकायुक्त को सौंप दिया हैं लेकिन सीबीआई नोटिस जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे नहीं पता कि वो उन लोगों ने ऐसा क्यों करना शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन
लेन-देन का ब्यौरा देना होगा
सीबीआई ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 91 के तहत (नया नाम- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता या BNSS) नोटिस जारी किया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने जयहिंद चैनल से शिवकुमार और उनकी पत्नी उषा शिवकुमार के निवेश, उन्हें दिए गए लाभांश, शेयर लेनदेन, वित्तीय लेनदेन के साथ-साथ बैंक विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया। नोटिस के मुताबिक कंपनी को शिवकुमार के होल्डिंग्स का विवरण, उनके खाता-बही, अनुबंध नोट और अन्य विवरणों के साथ सभी शेयर लेनदेन का ब्यौरा देना होगा।
तीन साल पहले दर्ज हुआ मामला
बता दें कि सीबीआई ने 2020 में डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी का आरोप है कि 2013 और 2018 के बीच, उन्होंने कुल 74 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की। जो कथित तौर पर उनकी आय से अधिक है।
विज्ञापन
#WATCH | On the CBI case against him, Karnataka Deputy CM DK Shivakumar says "...I do not know what their intention is but it shows that they want to trouble me and the party. There is a big plot. I do not want to comment on this, justice will prevail at the right time. The Govt… pic.twitter.com/E5BHG2VN5O
— ANI (@ANI) January 1, 2024विज्ञापन