फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Sardar Patel birth anniversary a race will be held in 100 districts under the Amrit Mahotsav of Azadi

आजादी का अमृत महोत्सव: 100 जिलों में 75 हजार जगह पर राष्ट्रीय एकता दिवस की लगेगी दौड़, ये कार्यक्रम भी होंगे

Sun, 23 Oct 2022 05:25 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Oct 2022 05:25 AM IST
सार

यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन और एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार की ओर से सभी विश्वविद्यालयों और तकनीकी कॉलेजों को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
On Sardar Patel birth anniversary a race will be held in 100 districts under the Amrit Mahotsav of Azadi
सरदार वल्लभ भाई पटेल - फोटो : Social Media

विस्तार

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 100 जिलों के 75 हजार स्थानों पर राष्ट्रीय एकता दिवस की दौड़ लगेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने संयुक्त रूप से सभी विश्वविद्यालयों और तकनीकी कॉलेजों समेत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने को पत्र लिखा है। खास बात ये है कि पहली बार विभिन्न भारतीय भाषाओं में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर आधारित एक डिजिटल प्रदर्शनी भी तैयार की गई है।  

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन और एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार की ओर से सभी विश्वविद्यालयों और तकनीकी कॉलेजों को पत्र लिखा गया है। इसमें लिखा गया है कि इस बार एक हफ्ते (25 से 31 अक्तूबर) तक राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 
विज्ञापन


आम छात्रों के अलावा एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता इसमें सहयोग करेंगे। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल पर आधारित दौड़, सेमिनार, वाद-विवाद समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों को डिजिटल प्रदर्शनी के बारे में छात्रों, शिक्षकों व कर्मियों को जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed