फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Nov 8, RBI Had Rs 4.95 lakh Cr in Rs 2,000 Notes

नोटबंदी के दिन RBI के पास सिर्फ 4.95 लाख करोड़ ही थी 2 हजार की करेंसी

Wed, 21 Dec 2016 04:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 21 Dec 2016 04:25 AM IST
विज्ञापन
On Nov 8, RBI Had Rs 4.95 lakh Cr in Rs 2,000 Notes
RBI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को पांच सौ और एक हजार की करेंसी रद्द करने की घोषणा की थी। उस दिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास दो हजार रुपये की सिर्फ 24,732 नोट यानी कुल 4,94,640 करोड़ की करेंसी छपकर तैयार थी। यह जानकारी आरटीआई से सामने आई है।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक की केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी पी विजय कुमार ने अनिल गलगली को बताया कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी उस वक्त आरबीआई के पास नए पांच सौ रुपये की करेंसी नहीं थी। वहीं, उस समय तक आरबीआई के  पास 10, 20, 50, 100, 500 और 1000 रुपये मूल्य की कुल करेंसी की संख्या 12,42,300.1 करोड़ थी जिसकी कुल कीमत 23,93,753.39 करोड़ थी। इसमें से 500  और 1000 मूल्य की करेंसी की संख्या 3,18,919.2 करोड़ थी, जिसकी कुल कीमत 20,51,166.52 करोड़ थी।
विज्ञापन


इससे पता चलता है कि 500 और 1000 रुपये के नोट चलन से बाहर होने के कारण कुल मौजूद करेंसी की 86 प्रतिशत करेंसी रद्द हो गई। अनिल गलगली के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक की जानकारी के आधार पर सरकार ने इतना बड़ा फैसला लेने के पहले न तो किसी भी तरह का अध्ययन किया और न ही व्यावहारिक दृष्टिकोण से काम किया क्योंकि जो मौजूदा करेंसी भारतीय रिजर्व बैंक के पास थी उसका 86 प्रतिशत का हिस्सा नोटबंदी के चलते बाहर हुआ और उसकी पूर्ति करने के लिए सरकार ने उसकी तुलना में 24.11 प्रतिशत की सिर्फ दो हजार रुपये  मूल्य की करेंसी छापी। नोट रद्द होने की तुलना में आरबीआई के पास दो हजार के नोट बहुत कम मात्रा में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed