{"_id":"5c14c175bdec2255585ddbda","slug":"on-december-15-sardar-patel-die-played-a-key-role-in-indian-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर को सरदार पटेल ने दुनिया को कहा था अलविदा, देश बनाने में थी अहम भूमिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
15 दिसंबर को सरदार पटेल ने दुनिया को कहा था अलविदा, देश बनाने में थी अहम भूमिका
Sat, 15 Dec 2018 02:25 PM IST
अनिल पांडेय
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल
इतिहास में 15 दिसंबर की तारीख देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में एक किसान परिवार में जन्मे पटेल को उनकी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए सदा स्मरण किया जाएगा।
विज्ञापन
देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश के नक्शे को मौजूदा स्वरूप देने में अमूल्य योगदान दिया। देश को एकजुट करने की दिशा में पटेल की राजनीतिक और कूटनीतिक क्षमता ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
भारत रत्न से सम्मानित सरदार पटेल ने 15 दिसंबर 1950 को अंतिम सांस ली। देश की एकता में उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुजरात में नर्मदा नदी के करीब उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। ऐसा दावा है कि यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।
विज्ञापन