{"_id":"5a2732fe4f1c1ba7668b851e","slug":"on-25th-anniversary-of-babri-masjid-issue-alert-applied-and-center-released-advisory","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी विध्वंस की 25वीं बरसी पर अलर्ट, केन्द्र सरकार ने राज्यों को जारी की एडवायजरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाबरी विध्वंस की 25वीं बरसी पर अलर्ट, केन्द्र सरकार ने राज्यों को जारी की एडवायजरी
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के क्रम में विवादित ढांचे (बाबरी मस्जिद) को ढहाए जाने के 25 साल पूरे होने पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यह सलाह सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को जारी की गई है। इसमें राज्यों से सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए 2008 में जारी हुई गाइड लाइन के अनुरुप कदम उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा ढहाए जाने के बाद से हर साल दिसंबर महीने में यह सतर्कता बरतने का निर्देश देता है। लेकिन इस साल उसकी सलाह का काफी महत्व है, क्योंकि पांच दिसंबर 2017 से सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें- अयोध्या विवाद: जब अपने पिछले बयान के चलते सुप्रीम कोर्ट में घिरे कपिल सिब्बल
विज्ञापन
कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में पीठ इस मामले के पक्षकारों की दलील सुन रही है और अब इस मामले की सुनवाई 8 फरवरी को होनी है। एक वजह यह भी है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने की वजह से इस विवाद पर सख्ती बरती जा रही है।
बाबरी विध्वंस की 25वीं बरसी पर अलर्ट, केन्द्र सरकार ने राज्यों को जारी की एडवायजरी
विहिप का जश्न
बता दें कि 6 दिसंबर को विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) और बजरंग दल शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। हर साल इसको लेकर देश के करीब 100-150 हिस्सों में आयोजन होता है, लेकिन इस बार दोनों संगठनों ने करीब 2000 स्थानों में इसे मनाने की तैयारी की है।
शौर्य दिवस को गुजरात में भी तमाम शहरों में मनाने की योजना है। कई बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। विहिप सूत्रों के अनुसार बड़े स्तर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों में 30-40 हजार लोगों के आने की संभावना है।