फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oman Sultan Haitham Bin Tarik in India Today Will Meet With President and PM Narendra Modi

Oman: पहले भारत दौरे पर पहुंचे ओमान के सुल्तान, विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात; राष्ट्रपति भवन में अगवानी कल

Fri, 15 Dec 2023 10:52 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 15 Dec 2023 10:52 PM IST
सार

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ओमान के राष्ट्राध्यक्ष के साथ वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

विज्ञापन
Oman Sultan Haitham Bin Tarik in India Today Will Meet With President and PM Narendra Modi
ओमान के सुल्तान और विदेश मंत्री जयशंकर की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (Haitham Bin Tarik) भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे। सुल्तान ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान दोनों देशों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि विदेश मंत्रालय भारत और ओमान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने में सुल्तान के मार्गदर्शन को महत्व देता है।राजकीय यात्रा की शुरुआत में ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात सम्मान की बात है।

विज्ञापन


इससे पहले विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने ओमान के सुल्तान की पहली भारत यात्रा पर उनका स्वागत किया। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर वी मुरलीधरन के अलावा विदेश मंत्रालय के कई और उच्चाधिकारी ओमान के सुल्तान की आगवानी में मौजूद रहे। राष्ट्रपति की मेजबानी के बाद ओमान के सुल्तान और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात अगले दिन होगी।
विज्ञापन


दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने का प्रयास
बता दें कि इसी साल विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ओमान दौरे पर गए थे। 18-19 अक्तूबर के उनके दौरे के बाद सुल्तान भारत दौरे पर पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने उनके भारत पहुंचने पर कहा, उनके इस दौरे से भारत और ओमान के संबंधों को और मजबूती मिलेगी। दोनों देशों के बीच परस्पर सहयोग और दोस्ती को प्रगाढ़ करने में भी यह दौरा बेहद कारगर साबित होगा। बता दें कि ओमान ने 150 से अधिक कार्य समूह बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लिया। जी20 देशों की मंत्रिस्तरीय बैठकों में ओमान के नौ मंत्रियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तान के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया, डॉ जयशंकर से भी मुलाकात होगी

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ओमान के राष्ट्राध्यक्ष के साथ वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत दौरे पर पहुंचा है। भारत पहुंचे ओमान के सुल्तान की यह पहली राजकीय यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नई दिल्ली पहुंचने पर ओमान के सुल्तान से विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मुलाकात करेंगे।

सुल्तान के कार्यक्रम पर सरकार का बयान

सरकार ने बताया कि ओमान के सुल्तान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर भारत आए हैं। 16 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी उनका औपचारिक स्वागत करेंगे। वह नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट का भी दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दूसरे दिन हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी उनके सम्मान में दोपहर के भोजन का भी आयोजन करेंगे। विदेश मंत्रालय का कहना है कि ओमान के सुल्तान की भारत यात्रा क्षेत्रीय स्थिरता, प्रगति और समृद्धि के लिए दोनों देशों के बीच भविष्य में सहयोग के रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी। 

काफी पुराने हैं भारत और ओमान के रिश्ते

भारत और ओमान के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों पर आधारित दीर्घकालिक मित्रता है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1955 में स्थापित हुए थे और 2008 में इस रिश्ते को रणनीतिक साझेदारी के रूप में आगे बढ़ाया गया था, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने खाड़ी देश का दौरा किया था। साल 2018 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओमान यात्रा ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed