फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Om Birla said that India's history and culture should be spread through books

बयान: ओम बिरला बोले-भारत के इतिहास और संस्कृति को किताबों के जरिए फैलाएं

Sat, 23 Sep 2023 11:17 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 11:17 PM IST
सार

फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शिरकत की। उन्होंने प्रकाशकों से कहा, भारत की लोकतांत्रिक यात्रा और संस्कृति को पुस्तकों के प्रकाशन के जरिए फैलाएं।

विज्ञापन
Om Birla said that India's history and culture should be spread through books
ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रकाशकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, वे देश की लोकतांत्रिक यात्रा, इसकी संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने उचित रूप में पेश करने के लिए किताबें प्रकाशित करने पर विचार करें। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा, भारतीय लोकतंत्र का वैश्विक प्रभाव बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "कुशल नेतृत्व" में देश दुनिया के सामने आने वाली सभी चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम है। हमने लोकतंत्र के जरिए अपने देश में सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने आने वाली सभी चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम है। भारत की ताकत बढ़ी है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा, संसदीय बहसों और अन्य दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए डिजिटलीकरण करने के प्रयास किए गए हैं। मुझे लगता है कि तीन महीने के भीतर संसद में सभी बहसें एक मंच पर उपलब्ध होंगी। बिड़ला ने यह भी कहा कि भारत सबसे विविधतापूर्ण देश है, जहां लोग विभिन्न भाषाएं बोलते हैं और विभिन्न धर्मों का पालन करते हैं। यह भारत का लोकतंत्र ही है जिसने इतनी विविधता वाले देश में सभी को एक सूत्र में बांधे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed