{"_id":"6251ba2bfbf328751d698649","slug":"om-birla-said-indians-believe-that-all-international-disputes-should-be-resolved-through-dialogue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम बिरला बोले: भारतीय मानते हैं, सभी अंतरराष्ट्रीय विवादों का हल बातचीत के जरिए हो ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओम बिरला बोले: भारतीय मानते हैं, सभी अंतरराष्ट्रीय विवादों का हल बातचीत के जरिए हो
Sat, 09 Apr 2022 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:24 PM IST
सार
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में विविधता ने लोकतंत्र को मजबूत किया है, जबकि कोविड-19 महामारी ने दुनिया को सामूहिक रूप से समस्याओं का सामना करना सिखाया है।
विज्ञापन
ओम बिरला, स्पीकर, लोकसभा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार दुनिया को एक वैश्विक परिवार के तौर पर देखता है और भारतीयों का मानना है कि सभी अंतरराष्ट्रीय विवादों को बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए लंबित मुद्दों का हल करने के लिए अन्य देशों के साथ नियमित तौर पर वार्ता करता है।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की कार्यकारी समिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा, विकास के लिए शांति और स्थिरता आवश्यक है। इसलिए भारत लंबित मुद्दों को हल करने के लिए अन्य देशों के साथ नियमित तौर पर वार्ता करता है। उन्होंने ने उम्मीद जतायी कि दो दिवसीय बैठक के दौरान विचार-विमर्श से सदस्य देशों को अपने-अपने देशों में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस बैठक में 53 देशों के प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से या डिजिटल माध्यम से भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत अपनी लोकतांत्रिक परंपराओं को आगे बढ़ाता रहा है और चुनावी प्रक्रिया में लोगों की बढ़ती जन भागीदारी लोकतंत्र में लोगों के विश्वास की गवाही देती है। उन्होंने कहा, ग्राम स्तर के निकायों से लेकर संसद तक, हमारे पास सभी स्तरों पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया शामिल है, जिसमें 90 करोड़ मतदाता भाग ले रहे हैं, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
देश की विविधता ने लोकतंत्र को मजबूत किया
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में विविधता ने लोकतंत्र को मजबूत किया है, जबकि कोविड-19 महामारी ने दुनिया को सामूहिक रूप से समस्याओं का सामना करना सिखाया है। एसोसिएशन की भारत क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष बिरला ने कहा, मुझे उम्मीद है कि सीपीए की बैठक में लोगों तक सुशासन लाने और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। सीपीए के कार्यवाहक अध्यक्ष इयान लिडेल-ग्रेंजर ने सदस्यों से लोगों को सुशासन सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे से जुड़ने, विकसित करने, बढ़ावा देने और समर्थन करने के अवसर का उपयोग करने का आग्रह किया।