फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Om Birla said India is moving fast in the field of health awareness is necessary in fight against cancer

ओम बिरला बोले: स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा, कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता जरूरी

Sun, 04 Dec 2022 07:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 04 Dec 2022 07:53 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने यह भी कहा कि मेडिकल साइंस के विकास ने न सिर्फ लोगों की उम्र बढ़ा दी है, बल्कि जिंदगी की क्वालिटी को भी बेहतर बनाया है। नई टेक्नोलॉजी के विकास से बीते दशकों के मुकाबले सर्जरी और ऑपरेशन सरल हो रहे हैं। माइक्रो लेवल पर ऑपरेशन हो रहे हैं। रोबोटिक सर्जरी और लेजर ऑपरेशन से टारगेटेड इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Om Birla said India is moving fast in the field of health awareness is necessary in fight against cancer
लोकसभा अध्यक्ष रविवार को नई दिल्ली में भारत के रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट के 42वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संबोधन देते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को नई दिल्ली में भारत के रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट के 42वें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। यह प्रगति 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगी।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कैंसर की पहचान और उपचार में लोगों की जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत में कैंसर को लेकर जागरूकता की बहुत कमी है। उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का हर एक व्यक्ति तक सुलभ रूप से नहीं पहुंच पाना भी एक और समस्या है। आम जनता जब तक शरीर में कोई बड़ी समस्या नहीं हो जाए, तब तक खुद आगे बढ़कर जांच करवाने से बचती है।  इस प्रवृत्ति को सुधारा जा सकता है यदि एक निश्चित आयु के बाद एक निश्चित समय में हेल्थ चेक अप करवाने के लिए लोग प्रेरित हो। 
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए यह संस्थान महत्वपूर्ण काम कर  सकता है। आज के समय में इलाज का लक्ष्य केवल बीमारी से निजात दिलाना ही नहीं है, बल्कि इलाज के बाद व्यक्ति बेहतर और आरामदायक जीवन जी पाए, यह इलाज का लक्ष्य है। कैंसर चिकित्सा में तकनीकी विकास पर बोलते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि, समय के साथ नई-नई तकनीक आई है, जिससे कैंसर का इलाज संभव हुआ है। रेडिएशन तकनीक ने कैंसर का उपचार बहुत हद तक सफ़ल बनाया है। कैंसर के एडवांस ट्रीटमेंट के लिए रेडिएशन टेक्नॉलोजी बहुत उपयोगी साबित हुई है और समय के साथ साथ रेडिएशन थैरेपी में भी तकनीकी विकास हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने यह भी कहा कि मेडिकल साइंस के विकास ने न सिर्फ लोगों की उम्र बढ़ा दी है, बल्कि जिंदगी की क्वालिटी को भी बेहतर बनाया है। नई टेक्नोलॉजी के विकास से बीते दशकों के मुकाबले सर्जरी और ऑपरेशन सरल हो रहे हैं। माइक्रो लेवल पर ऑपरेशन हो रहे हैं। रोबोटिक सर्जरी और लेजर ऑपरेशन से टारगेटेड इलाज किया जा रहा है। कैंसर के खिलाफ लड़ाई में सामाजिक जिम्मेदारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में नैतिक ज़िम्मेदारी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है। डॉक्टर्स का दायित्व है कि जितना हो सकें, समाज और मानवता के लिए बेहतरीन रिसर्च करें, कैंसर का प्रभावी इलाज के साथ सर्वसुलभ इलाज की सुविधा के विकास के लिए काम करें जिससे गाँव-कस्बें में रहने वाले हर एक व्यक्ति को इसका उन्नत इलाज आसानी से उपलब्ध हो सकें। 


उन्होंने इस पर व्यापक कार्य योजना बनाने पर जोर दिया ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उन्नत और सुलभ चिकित्सा पहुंचे।  इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने विस्तृत विचार-विमर्श, संवाद और सेमीनार के माध्यम से कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में उपयोगी कार्य करने के लिए  एसोसिएशन ऑफ द रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया  की सराहना  की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed