फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Time magazine Sakshi Malik Ajay Banga Satya Nadella Alia bhatt 100 most influential people

Time 2024: 100 प्रभावाली लोगों की सूची में शामिल साक्षी मलिक-आलिया भट्ट; सत्या नडेला और अजय बंगा का भी नाम

Wed, 17 Apr 2024 08:09 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 17 Apr 2024 08:09 PM IST
सार

निर्देशक, निर्माचा और लेखक टॉम हार्प ने आलिया भट्ट को अद्भुत प्रतिभा बताया है। उन्होंने टाइम के प्रोफाइल में कहा कि भट्ट न केवल दुनिया की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं ब्लकि वे एक व्यवसायी और परोपकारी महिला भी हैं, जो ईमानदारी से आगे बढ़ रही हैं।  

विज्ञापन
Time magazine Sakshi Malik Ajay Banga Satya Nadella Alia bhatt 100 most influential people
टाइम मैगजीन में शामिल भारतीय। - फोटो : amarujala

विस्तार

टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की। सूची में इस बार भी भारतीयों को जगह मिली है। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, बॉलीवुड अभिनेता आलिया भट्ट, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक, अभिनेता देव पटेल, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, खगोल विज्ञान के प्रोफेसर और येल विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर प्रियंवदा नटराजन और भारतीय मूल की रेस्तरां मालकिन अस्मा खान सूची में शामिल हैं। 

विज्ञापन


अजय बंगा
यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने बंगा के बारे में टाइम की प्रोफाइल में कहा कि वे एक बड़ी कंपनी का नेतृत्व करने के बाद विश्व बैंक में आए हैं। उन्होंने लाखों बैंक रहित लोगों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ा है। उन्होंने विश्व बैंक में गरीबी मुक्त दुनिया बनाने के लिए एक नया दृष्टिकोण रखा है। इस दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


आलिया भट्ट
निर्देशक, निर्माचा और लेखक टॉम हार्प ने भट्ट को अद्भुत प्रतिभा बताया है। उन्होंने टाइम के प्रोफाइल में कहा कि भट्ट न केवल दुनिया की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं ब्लकि वे एक व्यवसायी और परोपकारी महिला भी हैं, जो ईमानदारी से आगे बढ़ रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्या नडेला
नडेला के बारे में टाइम ने कहा कि वह हमारे भविष्य को आकार देने में बेहद प्रभावशाली हैं। यह मानवता के लिए अच्छी बात है। ओपनएआई में माइक्रोसॉफ्ट का निवेश और मिस्ट्रल एआई के साथ साझेदारी उन्हें एआई क्रांति में सबसे आगे रखती है।  टेक्नोलॉजिस्ट सत्या एआई को इंसानों को सशक्त बनाने वाले उपकरण के रूप में देखते हैं।

साक्षी मलिक
ओलंपियन मलिक के बारे में फिल्म निर्माता निशा पाहुजा लिखती हैं कि वह भारत के सबसे प्रसिद्ध पहलवानों में से एक थीं। गौरतलब है कि मलिक ने बृजभूषण सिंह के करीबी के डब्लूएफआई अध्यक्ष बनने से खफा थीं और इसी वजह से उन्होंने खेल से सन्यास ले लिया है। उन्होंने सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पाहुजा ने कहा कि उन्होंने लड़ाई नहीं छोड़ी है। 


देव पटेल
अभिनेता पटेल के बारे में ऑस्कर विजेता अभिनेता डेनियल कालूया ने कहा कि वे अच्छाई बिखेरते हैं। वे जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो उनकी मानवता चमकती है। उस वक्त आपके पास उनका समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed