फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Olympian Anju complains against Kerala Sports Minister

केरल के खेलमंत्री पर अर्जुन पुरस्कार विजेता अंजू जॉर्ज ने लगाया शोषण का आरोप

Thu, 09 Jun 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
Olympian Anju complains against Kerala Sports Minister
केरला के खेल मंत्री फिर फंसे विवादों में

केरला के खेल मंत्री ईपी जयराजन के खिलाफ जानी मानी ओलंपिक खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज ने कथित तौर पर 'भ्रष्टाचार' के आरोप लगाकर अपमानित करने का आरोप लगाया है। अंजू के इन आरोपों के बाद जयराजन एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। यह वही मंत्री हैं जिन्होंने दुनिया के जाने माने पूर्व मुक्केबाज मोहम्मद अली की मृत्यु पर उन्हें केरला का खिलाड़ी बता दिया था।

विज्ञापन


केरला खेल परिषद् की अध्यक्ष अंजू बॉबी जॉर्ज ने इस बाबत केरला के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से भी शिकायत की है। पत्रकारों से बातचीत में अंजू ने बताया कि नई सरकार बनने के बाद वे 7 जून को परिषद् के उपाध्यक्ष के साथ केरला ने खेल मंत्री से पहली बार मुलाकात करने गईं थी। उन्होंने बताया, 'मुझे लगा कि हमले केरला में खेल के स्तर में विकास के बारे में सवाल किये जाएंगे।' लेकिन मंत्री ने अपनी पहली ही मुलाकात में कहा, 'आप सभी सदस्यों का चुनाव पिछली सरकार ने किया है। इसलिए आप सभी दूसरी पार्टी के सदस्य हैं।... आप सभी लोग जितनी भी नियुक्तियां और ट्रांसफर कर रहे हैं वह सभी गैर कानूनी हैं।'
विज्ञापन


अंजू ने बताया कि मंत्री ने उनके हवाई खर्च के पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक वह अक्सर बेंगलूरू स्थित अपने आवास से तिरुवनंतपुरम में आयोजित होने वाली परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए हवाई यात्रा किया करती हैं लेकिन मंत्री ने उस पर आपत्ति जताई। जॉर्ज के मुताबिक मंत्री ने उनकी इस यात्रा को पूरी तरह से नियमों के खिलाफ बताया और इस पर रोक लगाने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पसंद नहीं तो पद छोड़ने के लिए बोल दें'

Olympian Anju complains against Kerala Sports Minister
अंजू बॉबी जॉर्ज ने सीएम से की शिकायत - फोटो : PTI

लंबी कूद प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतने वाली अंजू ने बताया कि उन्होंने अपनी हवाई यात्रा के विषय में पूर्व सरकार के सामने प्रस्ताव रखा था जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया। लेकिन खेल मंत्री ने इसे पूरी तरह से भ्रष्टाचार करार दिया।

अंजू ने बताया, 'मंत्री ने कहा कि हम सभी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। हम किसी राजनीतिक दल के लिए काम नहीं कर रहे। खेल ही हमारा दल है। मैं कांग्रेस, कम्यूनिस्ट या भाजपा की सदस्य नहीं हूं। हम अपना काम कर रहे हैं। यदि सरकार इसे स्वीकार नहीं करना चाहती तो वे हमले पद छोड़ने के लिए कह सकती है। लेकिन अगर वे हमें भ्रष्टाचारी कहती है तो यह मंजूर नहीं है।'

इस बारे में जब खेल मंत्री जयराजन से पूछा गया तो उन्होंने कठोरता से पेश आने की बात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत किए जाने की बात से भी अनभिज्ञता जताते हुए ऐसी किसी भी सूचना से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed