फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   oldest fossil of plant-eating dinosaur discovered in Jaisalmer Rajasthan

नई खोज: राजस्थान के जैसलमेर में मिला सबसे प्राचीन शाकाहारी डायनासोर थारोसोरस, जानें क्यों मिला ऐसा नाम

Wed, 09 Aug 2023 05:06 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 09 Aug 2023 05:06 AM IST
सार

जीएसआई ने जीवाश्म की व्यवस्थित खोज व उत्खनन के लिए 2018 में कार्यक्रम शुरू किया था। इसी के तहत थारोसोरस के जीवाश्म जीएसआई के अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य, कृष्ण कुमार, प्रज्ञा पांडे और त्रिपर्णा घोष ने जैसलमेर से संग्रह किए थे।

विज्ञापन
oldest fossil of plant-eating dinosaur discovered in Jaisalmer Rajasthan
डायनासोर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर में आज भले ही थार रेगिस्तान नजर आता है, लेकिन 16.7 करोड़ साल पहले यहां दुनिया का सबसे पुराना शाकाहारी डायनासोर रहा करता था। थार रेगिस्तान में इसका जीवाश्म मिला, इसलिए इसे ‘थारोसोरस इंडिकस’ यानी भारत के थार का डायनासोर नाम दिया गया है।

विज्ञापन


भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने जीवाश्म की व्यवस्थित खोज व उत्खनन के लिए 2018 में कार्यक्रम शुरू किया था। इसी के तहत थारोसोरस के जीवाश्म जीएसआई के अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य, कृष्ण कुमार, प्रज्ञा पांडे और त्रिपर्णा घोष ने जैसलमेर से संग्रह किए थे। इस सबसे पुराने शाकाहारी डायनासोर की रीढ़, गर्दन, सूंड, पूंछ और पसलियों के जीवाश्म मिले थे। इन पर आईआईटी रुड़की के सुनील बाजपेयी और देबाजित दत्ता ने 2022 में अध्ययन शुरू किया। वैज्ञानिकों ने बताया कि थारोसोरस की रीढ़ लंबी थी और सिर पर ठोस नोक होती थी। इसे डायनासोरों के प्राचीन परिवार डायक्रेओसोराइड सोरोपॉड्स में रखा गया है। इस परिवार के डायनासोर की गर्दन लंबी, सिर छोटे होते थे। वे शाकाहारी होते थे।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण है यह खोज
थारोसोरस के रूप में भारत में पहली बार एक डायक्रेओसोराइड सोरोपॉड मिला है। यह करीब 40 फीट लंबे होते थे, उनकी गर्दन और पूंछ छोटी होती थी। डायनासोर का परिवार डिप्लोडोसॉइड नामक एक विस्तृत डायनासोर प्रजाति में आता है। भारत में इससे पहले किसी डिप्लोडोसॉइड का जीवाश्म नहीं मिला था। थारोसोरस से पहले चीन में मिले डाईक्रेओसोराइड के जीवाश्म को सबसे प्राचीन समझा जाता था। वह 16.6 करोड़ से 16.4 करोड़ वर्ष पुराना था। भारत में हुई ताजा खोज ने चीन के जीवाश्म को 10 से 30 लाख साल पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्लोडोसॉइड डायनासोर की उत्पत्ति का केंद्र भारत
मध्य भारत में इससे भी प्राचीन सोरोपॉड्स बारापासोरस और कोटासोरस मिले हैं। उनका समय 19.9 करोड़ से 18.3 करोड़ वर्ष पूर्व का माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इन सभी खोजों को जोड़ कर देखें तो पुख्ता संकेत मिलते हैं कि भारतीय उपमहाद्वीप डिप्लोडोसॉइड डायनोसोरों की उत्पत्ति और क्रमिक-विकास का केंद्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed