{"_id":"61619ed88ebc3e05f132c240","slug":"old-parliament-unsafe-new-building-central-vista-avenue-to-be-completed-on-time-hardeep-puri","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदीप पुरी बोले: मौजूदा संसद असुरक्षित इसलिए नए भवन की जरूरत, समय पर पूरा होगा सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हरदीप पुरी बोले: मौजूदा संसद असुरक्षित इसलिए नए भवन की जरूरत, समय पर पूरा होगा सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट
Sat, 09 Oct 2021 07:24 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:24 PM IST
सार
हरदीप पुरी ने कहा कि मौजूदा भवन को संसद के लिए डिजाइन नहीं किया गया था। जब इसे बनाया गया था, यह भूकंपीय जोन-2 में था, लेकिन अब यह भूकंपीय जोन-4 में है।
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक नए संसद भवन का निर्माण और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं को मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के हिस्से के रूप में पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
एक नए संसद भवन की जरूरत पर जोर देते हुए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने कहा कि वर्तमान संसद असुरक्षित है क्योंकि जब इसे बनाया गया था, यह भूकंपीय जोन-2 में था, लेकिन अब यह भूकंपीय जोन-4 में है।
विज्ञापन
यह एक असुरक्षित भवन
'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021' में एक बातचीत के दौरान पुरी ने कहा कि मौजूदा इमारत, जिसमें अधिक सांसदों को समायोजित करने की क्षमता नहीं है, उसे कभी भी संसद के लिए डिजाइन नहीं किया गया था। इसके अलावा यह एक औपनिवेशिक शक्ति का भवन था। एक स्वतंत्र देश बनने के बाद से सदस्यों की संख्या बढ़ी है। इसलिए बहुत सारे आंतरिक समायोजन हुए हैं और नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। संरचनात्मक दृष्टिकोण से देखें तो यह एक असुरक्षित इमारत है।
विज्ञापन
जब इस इमारत का निर्माण किया गया था, यह भूकंपीय जोन-2 में था और आज यह भूकंपीय जोन-4 में है। यह कोई अतिशयोक्ति नहीं है। हम दहशत पैदा नहीं करना चाहते हैं, लेकिन हम जानते हैं कि इस पर लगातार दबाव डाला जा रहा है।