{"_id":"5745471c4f1c1b0420691866","slug":"old-age-couple-dead-in-the-house-of-80-lakhs-because-of-starvation","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 लाख के मकान में भूख से तड़पकर मर गए पति-पत्नी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
80 लाख के मकान में भूख से तड़पकर मर गए पति-पत्नी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
80 लाख के घर में भूख से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी बेंगलुरु के सुल्तानपाल्या में मंगलवार को बुजुर्ग दंपति के शव मिले हैं। बुजुर्ग व्यक्ति का शव घर के मुख्य हॉल में पाया गया, जबकि महिला का सड़ा गला शव बेडरूम में मिला। दंपति की पहचान बेंगलुरु पुलिस के सीटी आर्म्ड रिजर्व फोर्स के एक पूर्व हेड कॉन्स्टेबल वेनकोबा राव और उनकी पत्नी कलादेवी बाई के रूप में की गई है। दोनों की उम्र 80 साल के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इनकी मौत भूख के कारण हुई है। पत्नी कलावती के मौत करीब 1 सप्ताह पहले हुई थी, जबकि वेनकोबा राव की मौत मंगलवार को हुई है। जब घर से तेज बदबू पड़ोसियों को महसूस हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक जिस घर में यह दंपति भूख से मर गए, उस घर की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
आपको जानकर हैरानी होगी कि 80 लाख के इस घर में पिछले चार सालों से बिजली नहीं है। साथ ही, घर में पानी का भी कोई कनेक्शन नहीं है। वेनकोबा के शव के आस पास पानी की बोतलें, बचे-खुचे खाने के साथ प्लास्टिक कवर और देवियों की तस्वीरें मिली हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वेनकोबा पिछले एक हफ्ते से अपनी पत्नी के शव के साथ घर में रह रहा था। उनका मानना है कि भूख की वजह से दंपति की मौत हुई है, क्योंकि पूरे घर में ताजा खाने का कोई नामोनिशां नहीं था। एक पड़ोसी तस्लीम ने बताया कि जब घर से बदबू आई तो हमें लगा कि मरे चूहे की बदबू है। जब बदबू बहुत अधिक बढ़ गई तो वह उस घर में घुसे, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।