फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oil leak contained in Tamil Nadu coast fishermen demand removal of pipeline

Oil Leak: तमिलनाडु के तट पर तेल रिसाव, मछुआरों ने की पाइपलाइन हटाने की मांग, दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

Sat, 04 Mar 2023 06:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Mar 2023 06:48 PM IST
सार

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) की कावेरी बेसिन रिफाइनरी की पाइपलाइन में रिसाव संभवत: गुरुवार की रात हुआ होगा। कच्चे तेल को कराईकल बंदरगाह तक पहुंचाने के लिए पुरानी पाइपलाइन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

विज्ञापन
Oil leak contained in Tamil Nadu coast fishermen demand removal of pipeline
तेल रिसाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागपट्टिनम जिले के नागूर पट्टीनाचेरी तट पर एक रिफाइनरी की पाइपाइन से तेल रिसाव हुआ। हालांकि, बाद में इस पर काबू पा लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस मुद्दे का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं एक दिन पहले तेल रिसाव देखने वाले गांव के मछुआरों ने आज दूसरे दिन भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने अधिकारियों पानी से कच्चे तेल की पाइपलाइन हटाने की मांग की। 

विज्ञापन


पुरानी पाइपलाइन का किया जा रहा था इस्तेमाल
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) की कावेरी बेसिन रिफाइनरी की पाइपलाइन में रिसाव संभवत: गुरुवार की रात हुआ होगा। कच्चे तेल को कराईकल बंदरगाह तक पहुंचाने के लिए पुरानी पाइपलाइन का इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि, पाइपलाइन में रिसाव की सूचना शुक्रवार को मिली। लेकिन अधिकारी उच्च ज्वार-भाटा के कारण तुरंत बहाली का काम नहीं कर सके। 

विज्ञापन


रोका गया तेल रिसाव, अधिकारियों ने चौबीस घंटे किया काम
नागपट्टिनम के जिलाधिकारी ए अरुण थंबुराज ने कहा कि तेल रिसाव को रोकने और तट को साफ करने का काम शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद सीपीसीएल, तटरक्षक बल, पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा के अधिकारियों ने चौबीसों घंटे काम किया और आज तड़के रिसाव को रोक दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्बन स्टील पाइपलाइन में ड्रिप अस्थायी रूप से लगाई गई थी और जिला प्रशासन ने रिफाइनरी को स्थायी समाधान खोजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल पानी में पचास मीटर तक फैलने की संभावना
सीपीसीएल के कर्मचारियों ने तटरेखा पर बांध बनाने के लिए खुदाई करने वालों का इस्तेमाल किया, जबकि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के चारों ओर रेत की बोरियों का ढेर लगाया, ताकि रात जब 1 बजे से 1.45  बजे के बीच कम ज्वार भाटा हो तो इसे बंद किया जा सके। पाइपलाइन करीब बीस साल पहले बिछाई गई थी। यह पाइपलाइन महीने के ज्यादातर समय बेकार ही रही। ऐसा संभावना है कि पाइपलाइन में अवशेषों के कारण मामूली रिसाव हुआ होगा, जिससे लगभग 50 मीटर तक तेल फैल गया।


मछुआरों के आंदोलन का दूसरा दिन, अधिकारियों के साथ वार्ता
स्थानीय मछुआरों ने आज दूसरे दिन भी मछली पकड़ने से परहेज किया और रिफाइनरी से पाइपलाइन हटाने की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखा। उन्होंने दावा किया कि तेल रिसाव के कारण मछलियों की मौतें हो रही हैं। इससे उनके स्वास्थ्य को खतरा पैदा हुआ है। राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी मछुआरों के साथ शांति वार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed