{"_id":"66dc1f521e4e41fbcd0079d2","slug":"official-data-claimed-all-states-uts-achieve-over-50-pc-tap-water-coverage-in-rural-households-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Har Ghar Jal: देश के सभी राज्यों-UT के 50% से ज्यादा घरों में पहुंचा नल से जल; जानें कहां काम सबसे धीमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Har Ghar Jal: देश के सभी राज्यों-UT के 50% से ज्यादा घरों में पहुंचा नल से जल; जानें कहां काम सबसे धीमा
Sat, 07 Sep 2024 03:11 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:11 PM IST
सार
हर घर जल योजना के तहत साल के अंत तक सभी ग्रामीण घरों में नल के पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। अभी तक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में ग्रामीण घरों में नल से जल के कनेक्शन का कवरेज 50 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन
हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकारों के सहयोग से भारत सरकार जल जीवन मिशन (जेजेएम) 'हर घर जल' को लागू कर रही है। इसका उद्देश्य हर ग्रामीण घर में नल का पानी पहुंचाना है। कहीं न कहीं सरकार अब अपने लक्ष्य में कामयाब भी हो रही है। भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ग्रामीण घरों में 50 फीसदी से अधिक नल से जल पहुंचाने की उपलब्धि हासिल कर ली, जो हर घर जल योजना के लिए एक मील का पत्थर है।
विज्ञापन
नल से जल के कनेक्शन उपलब्ध कराने का उद्देश्य
बता दें, हर घर जल योजना के तहत साल के अंत तक सभी ग्रामीण घरों में नल के पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। अभी तक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में ग्रामीण घरों में नल से जल के कनेक्शन का कवरेज 50 प्रतिशत से अधिक है, जबकि 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह कवरेज 100 प्रतिशत है।
विज्ञापन
यहां 100 फीसदी पूरा हुआ लक्ष्य
ग्रामीण घरों में नल के पानी का पूर्ण कवरेज वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, हरियाणा, तेलंगाना, पुडुचेरी, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं।
विज्ञापन
इन राज्यों में 50 फीसदी पूरा हुआ नल से जल कवरेज
पश्चिम बंगाल में सबसे कम कवरेज 52.30 प्रतिशत है, उसके बाद राजस्थान 52.91 प्रतिशत, केरल 53.62 प्रतिशत, झारखंड 54.26 प्रतिशत और मध्य प्रदेश 64.84 प्रतिशत है।
19 करोड़ घरों में नल से जल का कनेक्शन
कुल 19.33 करोड़ ग्रामीण घरों में से अब तक 16.09 करोड़ घरों को नल के पानी के कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। हर घर जल योजना की शुरुआत जल जीवन मिशन के तहत 2019 में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा की गई थी। इसका लक्ष्य 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण घर को प्रति व्यक्ति प्रति दिन 55 लीटर नल का पानी उपलब्ध कराना है।