फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Officers will be responsible if accident occurs due to bad road

Road Accident : खराब सड़क के चलते दुर्घटना हुई तो अफसर होंगे जिम्मेदार, एनएचएआई ने जारी किया सर्कुलर

Wed, 19 Oct 2022 04:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 Oct 2022 04:54 AM IST
सार

एनएचएआई की ओर से जारी सर्कुलर में कहा कि यह देखा गया है कि रोड मार्किंग, रोड साइनेज, क्रैश बैरियर के अंतिम उपचार जैसे सुरक्षा कार्यों को पंच सूची (लंबित कार्य) में रखकर प्रोविजनल सर्टिफिकेट (अंतिम प्रमाण पत्र) जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Officers will be responsible if accident occurs due to bad road
रोड पर हुआ गड्ढा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब खराब सड़क इंजीनियरिंग कार्यों के कारण होने वाली किसी भी घातक या गंभीर दुर्घटना के लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया। पिछले महीने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की पालघर में एक दुर्घटना में उनकी कार के डिवाइडर से टकरा जाने से मौत हो गई थी। इसी को देखते हुए यह फैसला किया गया है। प्राधिकरण ने सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों की लापरवाही पर गंभीरता से विचार किया है। 

विज्ञापन


इस अनदेखी के कारण ही यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। एनएचएआई की ओर से जारी सर्कुलर में इसकी जानकारी दी गई है। एनएचएआई की ओर से जारी सर्कुलर में कहा कि यह देखा गया है कि रोड मार्किंग, रोड साइनेज, क्रैश बैरियर के अंतिम उपचार जैसे सुरक्षा कार्यों को पंच सूची (लंबित कार्य) में रखकर प्रोविजनल सर्टिफिकेट (अंतिम प्रमाण पत्र) जारी किए जा रहे हैं। इससे उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा से समझौता होता है और दुर्घटना व मौत होने पर एनएचएआई का नाम भी खराब होता है।
विज्ञापन


हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ सड़क दुर्घटनाओं को दोषपूर्ण परियोजना रिपोर्टों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने राजमार्गों और अन्य सड़कों के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंपनियों को उचित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed