फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Officer Niranjan Sethi arrested in cameraman Manas Swain murder case in odisha

शिकंजा: कैमरामैन की हत्या मामले में ओडिशा सरकार के पूर्व अधिकारी निरंजन सेठी गिरफ्तार, वेब चैनल की मालिक फरार

Tue, 22 Mar 2022 01:02 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 22 Mar 2022 01:02 AM IST
सार

कैमरामैन के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन घटना की कथित मास्टरमाइंड वेब चैनल की मालिक शर्मिष्ठा राउत अभी भी फरार है।

विज्ञापन
Officer Niranjan Sethi arrested in cameraman Manas Swain murder case in odisha
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के भद्रक जिले की पुलिस ने सोमवार को एक वेब चैनल के कैमरामैन मानस स्वैन के अपहरण और हत्या के मामले में राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सेवानिवृत्त अफसर निरंजन सेठी को गिरफ्तार किया है। सेठी पिछले महीने 28 फरवरी को विभाग से रिटायर हुए थे।

विज्ञापन


भद्रक जिले के अतिरिक्त एसपी जतिन पांडा ने कहा कि निरंजन सेठी उस समय मौजूद थे जब स्वैन को भुवनेश्वर के दयाल आश्रम में लाया गया था। राजधानी में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उनके शव को नयागढ़ में दफना दिया गया। इस मामले में पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन घटना की कथित मास्टरमाइंड वेब चैनल की मालिक शर्मिष्ठा राउत अभी भी फरार है।
विज्ञापन


 मेमोरी चिप में भी शर्मिष्ठा से जुड़ी सामग्री
पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि स्वैन पहले राउत के वेब चैनल के साथ काम कर रहे थे, लेकिन कुछ महीने पहले उनके साथ अनबन होने के बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। आगे बताया कि स्वैन की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसके पास एक मेमोरी चिप थी जिसमें आरोपी से संबंधित कुछ संवेदनशील जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे एसपी जतिन पांडा ने कहा कि शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद हम यह पता लगाने की स्थिति में होंगे कि कैमरापर्सन को खत्म करने की साजिश क्यों रची गई।
 
12 मार्च को तीन लोगों को गिरफ्तार किया
भद्रक में चांदबली पुलिस ने 12 मार्च को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्होंने नयागढ़ जिले में स्वैन का शव बरामद किए था। भद्रक पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वेब चैनल की मालिक राउत की हत्या के मामले में सीधी संलिप्तता है। उसका पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।


कैमरामैन स्वैन का भद्रक से सात फरवरी को अपहरण कर लिया गया
पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर कैमरामैन स्वैन का भद्रक से सात फरवरी को अपहरण कर लिया गया था, जब वह वहां एक शादी के काम के लिए गया था। उन्हें एक कार में राज्य की राजधानी भुवनेश्वर लाया गया और उसी रात यहां मार दिया गया। पुलिस ने इससे पहले भाग्यधर नायक (26), बेबेक नायक (19) और कृष्ण चंद्र नायक (50) को 12 मार्च को गिरफ्तार किया था। उन्होंने पुलिस की सख्ती के बाद शर्मिष्ठा और निरंजन सेठी से जुड़े राज उगल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed