Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: YouTuber drowned in Duduma waterfall while making reel, water level of Baitarani is rising in Bhadrak

लापरवाही: ओडिशा के दुदुमा झरने पर रील बनाते समय पानी में बहा यूट्यूबर, भद्रक में डरा रहा बैतरणी नदी का जलस्तर

Sun, 24 Aug 2025 05:51 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 24 Aug 2025 05:51 PM IST
सार

ओडिशा के कोरापुट में लापरवाही के चलते एक यूट्यूबर दुदुमा झरने में बह गया है। ये घटना उस वक्त हुई, जब युवक झरने के पास वीडियो बना रहा था, इसी दौरान तेज पानी के बहाव में वो बह गया। फिलहाल युवक की तलाश में पुलिस और रेस्क्यू टीमें जुटी हैं।

विज्ञापन
Odisha: YouTuber drowned in Duduma waterfall while making reel, water level of Baitarani is rising in Bhadrak
दुदुमा झरने में बहा यूट्यूबर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ओडिशा के कोरापुट में एक 22 साल का यूट्यूबर दुदुमा झरने में बह गया। जानकारी के मुताबिक, यूट्यूबर सागर टुडु, जो गंजाम जिले के बेरहामपुर के रहने वाले था। वो अपने दोस्त अभिजीत बेहेरा के साथ कोरापुट घूमने आया थे और अलग-अलग पर्यटन स्थलों के वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर डाल रहा था।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में पूरी घटना कैद
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, शनिवार दोपहर सागर झरने के पास एक चट्टान पर खड़े होकर ड्रोन कैमरे से रील रिकॉर्ड कर रहे थे। तभी मचाकुंडा डैम से पानी छोड़ा गया, क्योंकि इलाके में भारी बारिश हुई थी। पानी छोड़े जाने से झरने में अचानक जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव शुरू हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इस दौरान यूट्यूबर सागर जिस चट्टान पर खड़े थे, वह पानी से घिर गई। कुछ देर तक उन्होंने संतुलन बनाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव में बह गए। वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, पर सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही मचाकुंडा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

भद्रक में डरा रहा बैतरणी नदी का जलस्तर
वहीं भद्रक जिले में अखुआपाड़ा के पास बैतरणी नदी का जलस्तर खतरे के निशाना से ऊपर की ओर बढ़ रहा है। नदी का वर्तमान स्तर 18.12 मीटर है, जो चेतावनी स्तर 17.83 मीटर से अधिक है और जल्द ही इसके 18.33 मीटर को छूने का अनुमान है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण इस वृद्धि का सीधा प्रभाव निचले इलाकों में पड़ रहा है। इस खतरे को भांपते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर तैयारियां तेज कर दी हैं, जबकि विशेष रूप से धामनगर, चंदाबली और भंडारीपोखरी जैसे क्षेत्रों में फसल और बस्तियों को संभावित जोखिम के दृष्टिगत सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed