{"_id":"5c40e613bdec2273182aa8f9","slug":"odisha-youth-suicide-on-corruption-in-government-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजना में ‘भ्रष्टाचार’ पर युवक ने दी जान, रिश्वत की मांग के बाद उठाया यह आत्मघाती कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकारी योजना में ‘भ्रष्टाचार’ पर युवक ने दी जान, रिश्वत की मांग के बाद उठाया यह आत्मघाती कदम
Fri, 18 Jan 2019 02:01 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के बड़े दावों के बीच एक युवा ने कथित रूप से ग्रामीण आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली। सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए ब्लॉक स्तर पर 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
युवक की पहचान लक्ष्मीधर बेहरा के रूप में हुई है। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो शूट कर यह बताया कि वह यह कदम क्यों उठा रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने युवक की मौत के बाद आवास योजना में भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। प्रधान ने कहा कि यह राज्य प्रायोजित हत्या है। राज्य के लिए लोग बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लक्ष्मीधर कह रहा है, ‘सरकारी ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्का घर मंजूर करने की एवज में ब्लॉक कर्मचारी मुझसे 15 से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। घटना पर खुर्दा के कलेक्टर निर्मल मिश्रा ने कहा कि हम मामले को देख रहे हैं। पूरी घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन