फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Youth Cong activists scuffle with police ghearo transport minister residence

ओडिशा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: सरकार पर प्रदुषण नियंत्रण प्रमाणपत्र को लेकर उलटफेर का आरोप

Sat, 10 Jan 2026 05:17 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 10 Jan 2026 05:17 PM IST
सार

ओडिशा में यूछ कांग्रेस ने सरकार की नो पीयूसी नो फ्यूल पॉलिसी का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री के आवास के बाहर पुलिस से झड़प भी की। 

विज्ञापन
Odisha Youth Cong activists scuffle with police ghearo transport minister residence
ओडिशा में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : AI जनरेटेड

विस्तार

ओडिशा में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को परिवहन मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर प्रदुषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के नियम को सही से लागू नहीं करवा पाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों की राज्य परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना के घर के बाहर पुलिस से झड़प हुई। 

विज्ञापन

ओडिशा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रंजीत पात्रा के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता साइकिल रैली करते हुए मंत्री के घर के बाहर पहुंचे। पुलिस के रोकने पर झड़प शुरू हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

 सरकार पर प्रदुषण नियंत्रण नियम में उलटफेर का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने प्रदुषण नियंत्रण प्रमाणपत्र नियमों को लागू करने में राज्य सरकार की पॉलिसी में उलटफेर का कड़ा विरोध किया। पात्रा ने कहा मंत्रालय ने सबसे पहले 1 जनवरी से 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' पॉलिसी की घोषणा की। लोगों ने पीयूसी सेंटर्स के सामने लाइन लगा दी। हज़ारों गाड़ियों की लाइन को सेंटर संभालने में असमर्थ रहा। बाद में, लोगों के गुस्से को देखते हुए, उन्होंने डेडलाइन 1 फरवरी और बाद में 1 अप्रैल तक बढ़ा दी। यहां क्या हो रहा है? मंत्री बार-बार फैसले बदलकर लोगों को मुश्किल में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नो पीयूसी, नो फ्यूल पॉलिसी को वापस लेने की मांग

कांग्रेस ने तीन दिन के अंदर "नो पीयूसी, नो फ्यूल" पॉलिसी को तुरंत वापस लेने की मांग की। पात्रा ने कहा अगर सरकार अपनी जनविरोधी पॉलिसी वापस नहीं लेती है, तो हम भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रियों के घरों के सामने सैकड़ों गाड़ियां खड़ी कर देंगे। 

बीजू जनता दल और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा भाजपा सरकार द्वारा प्रदुषण नियंत्रण प्रमाणपत्र लागू करने का तरीका घोर कुप्रबंधन और बार-बार पॉलिसी बदलने वाला रहा है, जिससे ओडिशा के आम लोगों को बहुत ज़्यादा परेशानी और असुविधा हुई है।

भाजपा यूथ विंग ने कहा लोगों के आराम के लिए डेडलाइन बढ़ाई

ओडिशा भाजपा यूथ विंग के अध्यक्ष, अविलाश पांडा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मामले का राजनीतिकरण कर रही है। जो लोग गाड़ियां इस्तेमाल करते हैं, उन्हें पीयूसी विनियमन का पालन करना होगा। सरकार ने लोगों को आसानी से प्रमाणपत्र पाने में मदद के लिए इसकी डेडलाइन 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed