फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Three children dead and one injured after a haystack caught fire Ganjam

ओडिशा: पुआल के ढेर में लगी आग से झुलस कर तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की

Sun, 23 Feb 2020 05:23 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, ब्रह्मपुर
पीटीआई, ब्रह्मपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 23 Feb 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Odisha Three children dead and one injured after a haystack caught fire  Ganjam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा के गंजम जिले में रविवार को एक गांव में पुआल के ढेर में आग लग गई। इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, सूबे के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना को लेकर शोक जताया है और मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खैराछाता गांव में सुबह करीब 11 बजे पुआल के ढेर में जब आग लगी तब उसके पास साईराम जानी, दीपक गौडा और इतिश्री जीना खेल रहे थे। सभी की उम्र 10 साल से कम है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन


वही, चौथे बच्चे आलोक जीना का ब्रह्मपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि तीन बच्चों दो लड़कों और एक लड़की को जब अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो गई थी। हम चौथे बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं जो 60 प्रतिशत तक झुलस गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतक के परिवार के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। पटनायक ने एक बयान में कहा कि मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता हूं और पीड़ितों के परिजन को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा करता हूं।  मुख्यमंत्री ने घायल बच्चे का निशुल्क इलाज करने की भी घोषणा की और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed