{"_id":"614fba098ebc3e87eb685ff2","slug":"odisha-special-armed-police-personnel-was-killed-after-being-run-over-by-pick-up-van-in-ganjam-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: पिकअप वैन की चपेट में आया विशेष सशस्त्र बल का एक पुलिसकर्मी, मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: पिकअप वैन की चपेट में आया विशेष सशस्त्र बल का एक पुलिसकर्मी, मौत
Sun, 26 Sep 2021 05:38 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, ब्रह्मपुर
पीटीआई, ब्रह्मपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 26 Sep 2021 05:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओडिशा के गंजम जिले में शनिवार को उर्वरक से लदी पिकअप वैन की चपेट में आने से ओडिशा के विशेष सशस्त्र बल के एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि अस्का-भंजनगर रोड पर बलीचाई छाका में 38 वर्षीय मांझी कैबर्ता और अन्य पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी भंजनगर की तरफ जा रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें अस्का अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां से उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्होंने इला के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन का चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया है, वह चलने या बात करने में असमर्थ था। अधिकारी ने कहा कि उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
कैबर्ता रायगडा जिले के गुदरी के पास एक गांव के रहने वाले थे। अस्का पुलिस थाने के निरीक्षक पीके साहू ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अस्का में तैनात थे। मृतक पुलिसर्कमी के परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी है। पुलिस अधीक्षक बृकेश राय सहित पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल में उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है।