फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha : Shelter home sealed in case of Sexual harassment, two arrested including managing director

ओडिशा : यौन शोषण के मामले में शेल्टर होम सील, प्रबंध निदेशक सहित दो गिरफ्तार

Mon, 03 Dec 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Mon, 03 Dec 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Odisha : Shelter home sealed in case of Sexual harassment, two arrested including managing director
सांकेतिक तस्वीर

राज्य के ढेंकनाल जिले के बेलटिकिरी क्षेत्र में एक एनजीओ द्वारा संचालित शेल्टर होम में नाबालिगों से यौन शोषण के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक शेल्टर होम का प्रबंध निदेशक फैयाज रहमान और दूसरा कर्मचारी उदित लीमा है। आरोपों के बाद शेल्टर होम को सील कर दिया गया था। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी अब्दुल करीम के अनुसार शेल्टर होम में नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपों के बाद जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनुराधा गोस्वामी और बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने कार्रवाई करते हुए इसे बंद कर दिया था। यहां रहने वाली नाबालिग लड़कियों ने शेल्टर होम प्रभारी सीमांचल नायक पर शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


सीमांचल नायक को पुलिस ने शनिवार को ही पकड़ लिया था। मामला सामने आने के बाद बाल विकास मंत्री प्रफुल्ला समल ने शेल्टर होम की सभी 22 शाखाओं को बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं जिलाधिकारी निखिल पवन कल्याण ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed