फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School Reopen in Odisha News: Schools reopen in Odisha for class 10th, 12th

Odisha School Reopen: नौ माह बाद 10वीं-12वीं कक्षा के लिए खुले स्कूल, शनिवार-रविवार को भी होगी पढ़ाई

Fri, 08 Jan 2021 07:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
School Reopen in Odisha News: Schools reopen in Odisha for class 10th, 12th
कई राज्यों में खुले स्कूल, फाइल फोटो - फोटो : ANI

करीब नौ महीने के अंतराल के बाद शुक्रवार को ओडिशा में कक्षा दसवीं व 12 वीं के लिए स्कूल फिर खोल दिए गए। स्कूलों में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इन कक्षाओं के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, इसलिए यह कदम उठाया गया। ओडिशा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 100 दिन के शिक्षण लक्ष्य को पूरा करने के मद्देनजर संकाय सदस्यों ने निर्देशों का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था कराई है।

विज्ञापन


शनिवार-रविवार को भी लगेंगी कक्षाएं
अधिकारी ने कहा कि स्कूल परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को फेस मास्क पहनना होगा और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। स्कूल और जन शिक्षा मंत्री एस आर दास ने बताया कि 20-25 से अधिक छात्रों के साथ कक्षाएं शनिवार और रविवार को भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सिलेबस में 30 फीसदी की कमी की गई है और आगे कोई कटौती नहीं की जाएगी। ओडिशा सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को स्कूलों में नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की व्यवस्था करने को कहा है। 
विज्ञापन


245 नए मामले, दो की मौत
इस बीच ओडिशा में कोविड-19 के 245 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,396 हो गई। वहींए दो और व्यक्तियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1890 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 141 मामले विभिन्न पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं, जबकि 104 मामले स्थानीय संक्रमण के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर कोविड-19 से खुर्दा और नयागढ़ जिलों में दो मरीजों की मौत की जानकारी दी। राज्य में अब तक इस खतरनाक वायरस से 1890 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमित 53 लोगों की मौत अन्य बीमारियों की वजह से हुई। राज्य में 2163 लोगों का उपचार चल रहा है और 3,27,290 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed