फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Rajasthan Triathlon athlete dies in Puri district of Odisha

Odisha: राजस्थान के ट्रायथलॉन प्रतियोगी की ओडिशा में मौत, मल्टीस्पोर्ट रेस में भाग लेते वक्त हुई थी घबराहट

Sun, 26 Feb 2023 10:10 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 26 Feb 2023 10:10 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन सुबह कोणार्क के पास रामचंडी से शुरू हुई एंड्योरेंस मल्टीस्पोर्ट रेस में भाग ले रहे थे तभी उन्हें घबराहट महसूस हुई। इसके बाद वह अपने होटल लौट आए। आयोजकों ने उन्हें कोणार्क के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Odisha: Rajasthan Triathlon athlete dies in Puri district of Odisha
मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ओडिशा के पुरी जिले के कोणार्क में शनिवार को एक ट्रायथलॉन के दौरान राजस्थान के एक एथलीट की मौत हो गई। एथलीट की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी नितिन सोनी के रूप में की गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन सुबह कोणार्क के पास रामचंडी से शुरू हुई एंड्योरेंस मल्टीस्पोर्ट रेस में भाग ले रहे थे तभी उन्हें घबराहट महसूस हुई। इसके बाद वह अपने होटल लौट आए। आयोजकों ने उन्हें कोणार्क के एक अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


कार्डियक अरेस्ट की आशंका 
डॉक्टरों ने नितिन की जांच के बाद उन्हें पुरी के जिला अस्पताल में शिफ्ट करने की सलाह दी। आयोजक उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि नितिन की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ होगा। सूचना मिलने पर रामचंडी थाने की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उनकी मौत की सूचना नीति के परिवार को दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, नितिन मुंबई में ट्रायथलॉन प्रशिक्षण ले रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कोणार्क में हो रही ट्रायथलॉन में 1.5 किलोमीटर की तैराकी, 40 किलोमीटर की साइकिलिंग और 10 किलोमीटर की दौड़ शामिल थी। इसमें हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से ट्रायथलीट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed