फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Police busts Rs 200 crore crypto-ponzi scam, Three held

Odisha: 200 करोड़ के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले का भंडाफोड़, ढाई लाख से ज्यादा निवेशकों को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2023 06:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Nov 2023 06:46 PM IST
सार

Crypto-Ponzi Scam: गिरफ्तार किए गए लोग 'यस वर्ल्ड क्रिप्टो टोकन' नाम की एक कंपनी से जुड़े थे, जिसने पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, गुजरात, बिहार और झारखंड के ढाई लाख निवेशकों को बहुत कम समय में असाधारण रूप से उच्च रिटर्न का वादा किया था।

विज्ञापन
Odisha Police busts Rs 200 crore crypto-ponzi scam, Three held
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक क्रिप्टो-पोंजी घोटाले का भंडाफोड़ किया है, जिसमें आठ राज्यों के करीब ढाई लाख लोगों को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से एक को राजस्थान की राजधानी जयपुर से उस समय पकड़ा गया, जब वह दुबई भागने की कोशिश कर रहा था। ईओडब्ल्यू के अधिकारी ने बताया कि दो अन्य आरोपियों को गुरुवार को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए लोग 'यस वर्ल्ड क्रिप्टो टोकन' नाम की एक कंपनी से जुड़े थे, जिसने पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, गुजरात, बिहार और झारखंड के ढाई लाख निवेशकों को बहुत कम समय में असाधारण रूप से उच्च रिटर्न का वादा किया और 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने पुरी शहर में एक निवेशक की शिकायत के आधार पर घोटाले की जांच शुरू कर दी है। लोगों को आकर्षित करने के लिए कंपनी विभिन्न स्थानों के पॉश होटलों में प्रचार कार्यक्रम आयोजित करती थी। ईओडब्ल्यू द्वारा उजागर किए गए अगस्त के बाद से यह दूसरा क्रिप्टो-पोंजी घोटाला है।
 

उस घोटाले में देशभर के दो लाख से ज्यादा लोगों को एक हजार करोड़ रुपये का चूना ल गाया गया था। इसमें कथित तौर पर शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed