फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Panchayat election 2022 BJD leading in 278 Zilla Parishad seats followed by BJP 18

Odisha Panchayat Elections: सीएम पटनायक की पार्टी बीजेडी 278 सीटों पर आगे, भाजपा को 18 तो कांग्रेस को 15 सीटों पर बढ़त

Sun, 27 Feb 2022 12:01 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Feb 2022 12:01 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि जिला परिषद क्षेत्र की 307 सीटों के लिए 27 फरवरी और शेष 229 जिला परिषद क्षेत्र की सीटों के लिए 28 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
Odisha Panchayat election 2022 BJD leading in 278 Zilla Parishad seats followed by BJP 18
नवीन पटनायक - फोटो : Instagram

विस्तार

ओडिशा पंचायत चुनाव के वोट अब खुलने लगे हैं, पंचायत चुनावों में रुझानों के अनुसार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल के उम्मीदवार 278 जिला परिषद की सीटों पर आगे चल रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि 315 जिला परिषद क्षेत्र सीटों के लिए वोटों की गिनती शनिवार को अलग-अलग प्रखंड मुख्यालयों पर सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई थी। इस दौरान सरकार की कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन


जबकि राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) द्वारा जारी रुझानों के अनुसार प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार केवल 18 सीटों पर और कांग्रेस 15 सीटों पर बढ़त बना सके हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिला परिषद जोन की शेष 307 सीटों के लिए 27 फरवरी और 229 जिला परिषद जोन की सीटों के लिए 28 फरवरी को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा कर रही संघर्ष
सत्तारूढ़ बीजद उम्मीदवार विभिन्न जिलों में अपने प्रतिद्वंद्वी से बहुत आगे चल रहे हैं। वहीं विपक्षी भाजपा ने पिछले 2017 के पंचायत चुनावों में मयूरभंज, कालाहांडी और मलकानगिरी जिलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था तो अबकी बार भी इन सीटों पर अपना प्रदर्शन बरकरार रखने के लिए संघर्ष जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के उम्मीदवार 18 सीटों पर आगे
इसी तरह, कालाहांडी में भाजपा उम्मीदवार केवल चार सीटों पर आगे चल रहे, जबकि पार्टी ने 2017 के चुनावों में 33 परिषद की सीटें जीती थीं।  एसईसी के अनुसार बीजद ने 2017 में 1 जिला परिषद क्षेत्र की सीट जीती थी, अब 10 पर आगे चल रही है। हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा के बराबर प्रदर्शन किया और उसके उम्मीदवार 15 सीटों पर आगे चल रहे, जबकि भाजपा के उम्मीदवार 18 सीटों पर आगे चल रहे। कांग्रेस ने 2017 के चुनावों में केवल 60 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि पिछले चुनावों में भाजपा की संख्या 297 थी। बीजद ने 2012 में 651 और 2017 में 476 जिला परिषद क्षेत्र जीते थे।


पांच चरणों में हुआ था मतदान
पंचायत चुनावों की शनिवार से शुरु हुई गिनती तीन दिन तक चलेगी। इन सीटों के लिए 16, 18, 20, 22 और 24 फरवरी को पांच चरणों में मतदान हुआ था। वहीं आंकड़ों के मुताबिक ओडिशा में गुरुवार को पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में लगभग 70 फीसदी मतदान हुआ और 41.81 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed